गोरखपुर में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच कोविड टीकाकरण के लिए लोग अब आगे आ रहे हैं। यही वजह है कि बूथों पर भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को 59 बूथों पर वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान 4488 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। इनमें 3092 को पहला डोज, जबकि 1396 को बूस्टर डोज लगाई गई।
2 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए सुबह से ही लाइन लग गई थी। इसकी वजह से लोगों को थोड़ा परेशान भी होना पड़ा। इसके अलावा निजी बूथों पर भी लोग वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी लाइन में लगे रहे।
3 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, एम्स समेत सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों को मिलाकर कुल केवल 59 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। टीकाकरण के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लग गए।
4 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
जिला अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ रही। वहीं, नगर निगम के संक्रमण अस्पताल में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। कई लोग कोवैक्सीन का पहला डोज लगवाने के लिए परेशान रहे। लेकिन उन्हें पहला डोज वहां नहीं लगाया गया। इस बीच टीका लगवाने के बाद लोग 30 मिनट तक आर्ब्जेवशन में रहे।
5 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
वही, निजी अस्पतालों में भी वैक्सीन लगवाने के लिए लोग लंबी लाइन में लगे रहे। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। वैक्सीन की कमी नहीं है। वैक्सीन लगवाने के लिए अब लोग आगे आ रहे हैं।