{"_id":"6b04ad4a27be428bed074831","slug":"a-temporary-two-minute-halt-has-also-been-provided-for-12-express-trains-at-turtipar-and-manjhi-stations-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1527954-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा : छपरा-बलिया और मऊ-बलिया के बीच चलाई गईं दो विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा : छपरा-बलिया और मऊ-बलिया के बीच चलाई गईं दो विशेष ट्रेनें
Tue, 24 Nov 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
- तुर्तीपार और मांझी स्टेशन पर 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का भी दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया
गोरखपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने छपरा-बलिया और बलिया-मऊ के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाईं। दोनों रूटों पर एक-एक फेरा लगाया गया। इसके अलावा तुर्तीपार और मांझी स्टेशन पर 12 एक्सप्रेस ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया।
वहीं, परिवहन निगम ने वाराणसी और अयोध्या के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाईं। दूसरी ओर छठ महापर्व के बाद दूसरे शहरों को लौटने वाले यात्रियों की भीड़ सोमवार को भी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बनी रही।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 05133 छपरा-बलिया विशेष ट्रेन सोमवार रात 10:15 बजे छपरा से रवाना हुई। यह गौतमस्थान, रिविलगंज घाट, न्यू मांझी, मांझी, बकुल्हा, सुरेमनपुर, दल छपरा, रेवती, सहतवार, छाता आसचौरा और बांसडीह रोड होते हुए मंगलवार रात 12:30 बजे बलिया पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह 07536 मऊ-बलिया विशेष ट्रेन सोमवार रात 10 बजे मऊ से रवाना हुई। यह इंदारा, हलधरपुर, रतनपुरा, रजमलपुर रोड, रसड़ा, संवारा, चिलकहर, जिगनी खास, फेफना और सागरपाली होते हुए मंगलवार रात 12:15 बजे बलिया पहुंचेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वाराणसी और अयोध्या के लिए चलाई गईं 20 अतिरिक्त बसें, यात्री हुए रवाना
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से वाराणसी और अयोध्या रूट पर 20 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु बसों से वाराणसी और अयोध्या के लिए रवाना हुए। बस स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी, ताकि उन्हें आवागमन में परेशानी न हो। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था है।
--
छठ के बाद बाहर जाने वाले यात्रियों की स्टेशन पर रही भीड़
छठ महापर्व के बाद दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की भीड़ सोमवार को भी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बनी रही। गोरखधाम, वैशाली और आदित्य एक्सप्रेस में यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला। जवानों ने यात्रियों को कतार में लगवाकर बारी-बारी से ट्रेनों में बैठाया, ताकि प्लेटफॉर्म पर अव्यवस्था न हो और यात्री सुरक्षित तरीके से ट्रेन में सवार हो सकें।