फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में बढ़ा कोरोना का खतरा: पांच माह बाद 24 घंटे में मिले 64 संक्रमित

Fri, 02 Apr 2021 09:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Apr 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 1 april 2021
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। पांच महीने बाद बृहस्पतिवार को कोरोना के सर्वाधिक 64 मरीज मिले हैं। यह संख्या इस साल एक दिन में मिले मरीजों में सबसे ज्यादा है। इसके पहले एक नवंबर 2020 को 71 संक्रमित मिले थे।

Todays active corona cases in Gorakhpur 1 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक 64 संक्रमितों में 31 शहरी क्षेत्र के हैं। इनमें सबसे ज्यादा 11 कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा गोरखनाथ में आठ, कैंट व शाहपुर में पांच-पांच और राजघाट में दो संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 33 संक्रमित मिले। इसमें चरगावां में आठ, पिपराइच में छह, सहजनवां में पांच, भटहट व खोराबार में दो-दो और उरुवां व बड़हलगंज में एक-एक संक्रमित मिला है। इसके साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 21832 हो गई। जिले में इस समय 267 सक्रिय केस हैं। अब तक 21174 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, 367 की मौत हो चुकी है।

 

Todays active corona cases in Gorakhpur 1 april 2021
कोरोना जांच - फोटो : राजन राय

संक्रमितों की पहचान के लिए हर गांव में टीम गठित
सीएमओ ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों में संक्रमण ज्यादा मिल रहा है। ऐसे लोगों के संपर्कियों की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान कर जांच कराई जाएगी। इसके लिए हर गांव में टीमें गठित कर दी गई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 1 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : pti

अब प्रतिदिन पांच हजार होगी कोरोना जांच
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रतिदिन पांच हजार कोराना जांच करने का निर्देश दिया है। ये जांच एंटीजन होंगी। संदिग्ध मामले नजर आए तो उनकी आरटीपीसीआर जांच भी की जाएगी। कोरोना संदिग्धों का पता लगाने के लिए ग्रामीण स्तर पर निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। अभी तक रोजाना कोरोना संबंधी तीन हजार जांच हो रही थी, लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे बढ़ाकर पांच हजार कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 1 april 2021
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वहीं डीएम ने बताया कि रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट से आने वाले यात्रियों पर निगरानी रखी जा रही है। दोनों स्थानों पर जांच की व्यवस्था की गई है। स्टेशन पर जांच में पॉजिटिव मिलने पर उन्हें सार्वजनिक यातायात से गंतव्य तक जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनके लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। बुधवार को एक पॉजिटिव व्यक्ति को सिद्धार्थनगर तक तो एक को बिहार बार्डर तक पहुंचाया गया। बताया कि कई लोग निजी साधन से सीधे गांव तक पहुंच जा रहे हैं। इस समय दस्तक अभियान चल रहा है। आशा, रोजगार सेवक, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि के जरिए बाहर से आने वाले लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनकी जांच भी करायी जा रही है। पॉजिटिव मिलने पर होम क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया गया है। लोगों से अपील करते हुए डीएम ने कहा जो भी व्यक्ति बाहर से आए हैं वो नजदीकी केंद्रों तक जाकर जांच जरूर करा लें, इससे वे एवं उनके परिवार के लोग भी सुरक्षित रहेंगे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed