फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का खतरा बढ़ा: गोरखपुर में नौ संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में मिले 927 मरीज

Fri, 16 Apr 2021 08:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Apr 2021 08:39 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases and death cases of Gorakhpur 15 april 2021
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। केस बढ़ने के साथ-साथ मरीजों की मौत भी बढ़ रही है। गुरुवार को नया रिकॉर्ड बना। 24 घंटे में 927 नए केस मिले हैं। साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नौ संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं। हालांकि यह मौतें पोर्टल पर अपलोड न होने के कारण विभाग ने केवल एक मौत का आंकड़ा ही जारी किया है।
todays active corona cases and death cases of Gorakhpur 15 april 2021
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 927 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 26614 हो गई है। इसमें से 21835 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों में अब तक 378 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा चार हजार के पार 4401 पहुंच गया है। बताया कि गुरुवार को शहरी थाना क्षेत्र में 517 नए केस मिले हैं। इनमें शाहपुर 137, कैंट 130, गोरखनाथ 98, तिवारीपुर, कोतवाली 75, तिवारीपुर 35, रामगढ़ताल 29, राजघाट में 13 मरीज मिले हैं।
todays active corona cases and death cases of Gorakhpur 15 april 2021
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
जबकि ग्रामीण क्षेत्र में कुल ग्रामीण क्षेत्र में कुल 345 संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 126 मामले चरगांवा में सामने आए हैं। इसके अलावा खोराबार 90, सरदारनगर 13, सहजनवां और जंगल कौड़िया 11, गगहा, पिपरौली, उरुवा में नौ-नौ केस मिले हैं। वहीं 65 ऐसे मामले हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऐसे में बचाव ही एक मात्र उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
todays active corona cases and death cases of Gorakhpur 15 april 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
मृतकों में पांच गोरखपुर के
बीआरडी मेडिकल कॉलेज सहित निजी अस्पतालों में पिछले 24 घंटे के अंदर नौ संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें पांच गोरखपुर के रहने वाले थे। जबकि दो देवरिया, एक महराजगंज और एक संतकबीरनगर के निवासी थे। जिले की बात करें तो शहर के राजेंद्र नगर निवासी 65 व 55 वर्षीय व्यक्ति, जगदीशपुर के 65 वर्षीय व पथरा के 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में हुई। जबकि एक संक्रमित की मुंडेरा बाजार में मौत हुई है। देवरिया के 46 व 72 वर्षीय पुरुष व 65 वर्षीय महिला, महराजगंज की 36 वर्षीय महिला व संतकबीर नगर के 55 वर्षीय व्यक्ति ने भी मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
todays active corona cases and death cases of Gorakhpur 15 april 2021
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण से कपड़ा कारोबारी की मौत
संक्रमण की वजह से ही शहर के कपड़ा कारोबारी नामदेव नेभानी का निधन हो गया। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। नामदेव का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया। कपड़ा कारोबारी की पत्नी व बेटा भी कोरोना संक्रमित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed