गोरखपुर में लॉकडाउन का असर कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर दिखने लगा है। रविवार को भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी और स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। केवल 985 कारोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1264 है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 10 साल के एक बच्चे सहित 13 लोगों की मौत हुई है। हालांकि पोर्टल पर अपडेट नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग ने केवल एक मौत की सूचना जारी की है। इस तरह कुल 14 संक्रमितों की मौत हुई है।
कोरोना का कहर: गोरखपुर में पहली बार कोविड से 10 साल के बच्चे की मौत, जिले में बढ़ी मरने वालों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 49682 हो गई है। 41078 लोग स्वस्थ हो गए हैं। 522 की मौत हो चुकी है। 8082 सक्रिय मरीज हैं।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के एक 10 साल के बच्चे ने मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में दम तोड़ दिया। कोरोना से 10 साल के बच्चे की मौत का यह संभवत: यह पहला मामला है। बच्चा कई दिनों से अस्पताल में भर्ती था, जहां उसका इलाज चल रहा था।
इसी वार्ड में भर्ती गोरखपुर के पिपराइच, दिव्यनगर, सेवल ककराखोर व शिवनगर के व्यक्ति की भी मौत हो गई। इनकी उम्र क्रमश: 60, 68, 45 व 80 वर्ष थी। गीता प्रेस रोड की 45, अशोक नगर की 65, चिलुआताल की 60 व राजेंद्र नगर की 79 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा 68 वर्षीय व्यक्ति की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों में कुशीनगर के दो, महराजगंज व अंबेडकरनगर के एक-एक मरीज भी शामिल हैं।
कोरोना से सहायक अध्यापक की मौत
चौरीचौरा के ग्राम मलमलिया के कम्पोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक संत द्विवेदी का रविवार को कोरोना से निधन हो गया। उनकी पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी। चुनाव के बाद से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वे मूल रूप से ब्रह्मपुर के निवासी थे, मगर गोरखपुर के गीता वाटिका के पास रहते थे।