फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में नौ संक्रमितों की मौत, 1076 नए मिले मरीज

Sat, 01 May 2021 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 May 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 30 April 2021
corona virus - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश को गोरखपुर जिले में 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से नौ संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 1076 नए मरीज मिले हैं। हालांकि ये आंकड़े शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हैं। मृतकों में आठ गोरखपुर के हैं। निजी अस्पतालों में हुई मौत का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। 
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 30 April 2021
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 1076 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें से 504 मरीज शहर के हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 41,494 हो गई है। 445 की मौत हो चुकी है। 30,741 स्वस्थ हो चुके हैं। 10,308 सक्रिय मरीज हैं।
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 30 April 2021
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के भैंसहा निवासी 45 वर्षीय, बसंतपुर के 81, गिटहा के 45, दीवान बाजार के 42, सहजनवां के 34 वर्षीय व्यक्ति बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 30 April 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
इसी वार्ड में जिले के 73 वर्षीय, खेरी के 45 वर्षीय व्यक्ति व पिपराइच के नबीपुर निवासी 26 वर्षीय युवती ने भी अंतिम सांस ली। महराजगंज के 55 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई।  
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 30 April 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
शहर के वरिष्ठ आर्किटेक्ट जेपी श्रीवास्तव नहीं रहे
शहर के वरिष्ठ आर्किटेक्ट जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11 बजे राजघाट पर हुआ। 
कल्याणपुर, पीपीगंज के निवासी जगदीश प्रसाद ने रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज से 1968 में आर्किटेक्चर की डिग्री प्राप्त की। कुछ समय गोरखपुर में टाउन प्लानर के रूप में कार्य करने के बाद वह एक स्वतंत्र आर्किटेक्ट के रूप में कार्य करने लगे। उन्होंने कई महाविद्यालयों, स्कूल, ऑफिस, अस्पताल, धार्मिक स्थल एवं रिहायशी इमारतें बनवाई। उन्होंने गोरखपुर के आर्किटेक्चरल डिजाइन में एक नयापन एवं स्पेस यूटिलाइजेशन की नई तकनीक शुरू की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed