{"_id":"60b1bf3d8ebc3e7fcc23bebb","slug":"todays-active-corona-cases-and-death-cases-in-gorakhpur-28-may-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: गोरखपुर में 24 घंटे में 19 संक्रमितों की मौत, 55 दिन बाद मिले 81 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: गोरखपुर में 24 घंटे में 19 संक्रमितों की मौत, 55 दिन बाद मिले 81 मरीज
Sat, 29 May 2021 09:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 May 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। 55 दिन बाद संक्रमितों की संख्या 100 के नीचे आ गई है। शुक्रवार को केवल 81 मरीज मिले। इसमें 30 शहर के हैं। लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। बीते 24 घंटे में 19 संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि पोर्टल पर अपडेट न होने के कारण विभाग ने सिर्फ पांच मौतों की ही सूचना जारी की है। मृतकों में 14 मरीज गोरखपुर के हैं। इनमें झुंगिया, चरगांवा, फुलवरिया, ब्रह्मपुर, दिव्यनगर, शाहपुर, रामपुर, गायत्रीनगर निवासी एक-एक व्यक्ति की मौत बीआरडी के कोरोना वार्ड में हुई है। इनकी उम्र क्रमश: 60, 50, 45, 40, 40, 58, 59 व 67 वर्ष थी। इसी वार्ड में भर्ती खजनी, झुंगिया, पीपीगंज, सेमरा, कैंपियरगंज व भक्तिनगर की एक-एक महिला ने भी अंतिम सांस ली। उनकी उम्र क्रमश: 48, 61, 28, 60, 55 व 60 वर्ष थी।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब तक संक्रमित 58735 लोगों में 55934 स्वस्थ हो चुके हैं। 660 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 2141 है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमित पिता पुत्र की मौत
कोरोना ने पिता और पुत्र की जिंदगी छीन ली। 26 मई को राजेश की मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मौत हो गई। शुक्रवार को जवाहरलाल ने भी दम तोड़ दिया।
कोरोना ने पिता और पुत्र की जिंदगी छीन ली। 26 मई को राजेश की मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मौत हो गई। शुक्रवार को जवाहरलाल ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
पिता पुत्र की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि गुलहरिया थाना क्षेत्र के 61 वर्षीय जवाहरलाल प्रजापति और उनका 30 वर्षीय बेटा राजेश प्रजापति कोरोना संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
राजेश रेलवे में लोकोपायलट पद पर तैनात थे। जबकि जवाहरलाल इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि जवाहरलाल की पत्नी भी पॉजिटिव हैं और वह होम आइसोलेशन में हैं।