फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2021: जानिए कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या बरतनी होंगी सावधानियां

Sat, 29 May 2021 09:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 May 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
know about first solar eclipse of this year
सूर्य ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लग रहा है। ग्रहण का समय दोपहर एक बजकर 42 मिनट से शाम छह बजकर 41 मिनट तक है। यह ग्रहण देश में सिर्फ अरुणाचल प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर में कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। बाकी किसी भी राज्य में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। ऐसे में इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिषियों की माने तो ग्रहण कैसा भी हो, उसका प्रभाव मानव जीवन पर अवश्य पड़ता है। ऐसे में ग्रहण के दौरान सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।



कब और कैसे लगता है ग्रहण
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के प्रशिक्षक अमर पाल सिंह ने बताया कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से होते हुए गुजरता है, तब चंद्र सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से अपने पीछे ढंकते हुए उसे पृथ्वी तक पहुंचने से रोक लेता है। इस दौरान रोशनी के अभाव में पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

know about first solar eclipse of this year
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला

ग्रहण में बरतें ये सावधानी
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, ग्रहण शब्द ही नाकारात्मक है। ज्योतिष के लिहाज से ग्रहण कहीं भी लगे, दिखाई दे या न दे, लेकिन उसका प्रभाव मानव जीवन पर अवश्य पड़ता है। ऐसे में ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने से बचें। भोजन न बनाएं। धारदार वस्तुओं का प्रयोग न करें। भगवान की प्रतिमाओं को हाथ ना लगाएं। ग्रहण काल में सोना वर्जित माना जाता है। बालों में कंघी ना करें। ग्रहण के समय दातुन ना करें।

 

know about first solar eclipse of this year
ज्योतिर्विद मनीष मोहन - फोटो : अमर उजाला।
ग्रहण और इसके बाद करें ये काम
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, ग्रहण के समय बिना भगवान को छुए मन में अपने ईष्ट देव की आराधना करें। ग्रहण लगने से पहले खाने पीने की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें। ग्रहण की समाप्ति के बाद घर की सफाई कर खुद भी स्नान कर स्वच्छ हो जाएं। स्नान के बाद आटा, चावल आदि खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को दान करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about first solar eclipse of this year
ज्योतिष पं. शरद चंद्र मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान चाकू और कैंची का प्रयोग नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की घटना को देखने से भी बचना चाहिए। हो सके तो ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें। अगर आप ग्रहण देखती हैं तो गर्भ में पल रहे बच्चे को शारीरिक या मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
know about first solar eclipse of this year
ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इस साल चार ग्रहण लगने वाले हैं। इसमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। इसके बाद इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में चार दिसंबर 2021 को लगेगा। इस साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को लग चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed