फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में छह की मौत, 772 नए मिले संक्रमित

Wed, 28 Apr 2021 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Apr 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 27 April 2021
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को छह लोगों की मौत हो गई। इसमें पांच गोरखपुर के हैं। हालांकि मौतें पोर्टल पर अपलोड न होने से स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ एक मौत की सूचना जारी की है। राहत की बात यह है कि पिछले दो दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। बीते 24 घंटों में कुल 772 नए मरीज मिले हैं, इसमें 469 शहर से हैं।
Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 27 April 2021
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

बता दें, सोमवार को 887 मरीज मिले थे, जबकि सात संक्रमितों की मौत हुई थी। शनिवार को 26 मरीजों ने दम तोड़ दिया था जबकि 1256 लोगों में संक्रमण मिला था। रविवार को यह आंकड़ा 19 मौत और 1440 मरीजों का था। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 38140 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 428 की मौत हो चुकी है। 28301 ने कोरोना को मात दे दी है। 9411 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने लोगों से बचाव की अपील की है।
 

Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 27 April 2021
भारत में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के भटहट निवासी 60 व कैंपियरगंज के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति मेडिकल कॉलेज के कोरेाना वार्ड में भर्ती थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इसी वार्ड में भर्ती पादरी बाजार की 60 वर्षीय, माया बाजार की 47 वर्षीय, मोगलापुर की 42 वर्षीय महिला व महराजगंज के 30 वर्षीय युवक ने भी अंतिम सांस ली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 27 April 2021
covid19 - फोटो : पीटीआई

भाजपा नेता के भतीजे की कोरोना संक्रमण से मृत्यु
गोला क्षेत्र के समयथान भीटी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता राजकपूर सिंह सैथवार के भतीजे इंजीनियर राकेश कुमार ऊर्फ बबलू सिंह का कोरोना संक्रमण के कारण सोमवार रात निधन हो गया। उनका इलाज मुरादाबाद स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उनके निधन पर पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, भाजपा नेता अस्मिता चंद, स्वतंत्र सिंह, राकेश कुमार यादव, नित्यानंद मिश्र, शत्रुघ्न कसौधन, अखिलेश सिंह मिन्टू, मनोज सिंह, संजय सिंह आदि ने शोक प्रकट किया है।

 

विज्ञापन
Todays Active Corona Cases and death cases In Gorakhpur 27 April 2021
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

प्रधान प्रत्याशी की कोरोना से मौत
बड़हलगंज क्षेत्र के डेरवा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर सिंह के तीसरे छोटे पुत्र व प्रधान प्रत्याशी अभिषेक सिंह की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई। उनका इलाज शहर में चल रहा था। बीते माह 20 दिसंबर को पूर्व प्रमुख के बड़े पुत्र आलोक सिंह का भी कोरोना से निधन हो गया था। परिवार में कोहराम मच गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed