गोरखपुर में कोरोना संक्रमण से मौतों की संख्या एक बार फिर बढ़ गई है। रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 21 संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें 14 गोरखपुर के रहने वाले थे। निजी अस्पतालों में मौत का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। सभी मौतें पोर्टल पर अपलोड न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ पांच की मौत की सूचना जारी की है।
गोरखपुर में कोरोना का कहर: बीआरडी में 21 संक्रमितों की मौत, 848 नए मिले मरीज
वहीं जिले में कोरोना के 848 नए मरीज मिले हैं। इनमें 419 मरीज शहर के हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक जिले में संक्रमितों की संख्या 42962 हो गई है। अब तक 33435 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 455 की जान जा चुकी है। जिले में 9072 सक्रिय मरीज हैं।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर की 27 वर्षीय मरीज, 48 वर्षीय कल्यानपुर निवासी, 48 वर्षीय खोराबार निवासी, 26 वर्षीय बासगांव निवासी, व 32 वर्षीय गोरखनाथ निवासी महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। रविवार को उनकी मौत हो गई। इसी वार्ड में भर्ती पिपराइच, कोतवाली क्षेत्र, चौरीचौरा के मरीज ने भी अंतिम सांस ली।