फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Panchayat Election Result 2021: संतकबीरनगर में अंदर चल रही थी वोटों की गिनती, बाहर समर्थकों का होता रहा शोरगुल

Sun, 02 May 2021 05:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 May 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
up-panchayat-chunav-result-2021 sant kabair nagar news update
sant kabir nagar election - फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर जिले में खुले आसमान तले चिलचिलाती धूप के बीच मौजूद रहकर भीड़ मतगणना केंद्र के अंदर चल रही वोटों की गिनती के बारे में जानने को आतुर दिखी। भीड़ बार-बार गेट की ओर रूख कर रही थी और पुलिस के जवान उन्हें खदेड़ने में पसीने बहा रहे थे। ऐसा नजारा करीब सभी मतगणना केंद्रों का रहा।

 

up-panchayat-chunav-result-2021 sant kabair nagar news update
sant kabir nagar election - फोटो : अमर उजाला।

जिले के नौ मतगणना केंद्रों पर पूर्वाहन आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होनी थी। मतगणना ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी और कर्मचारी समय से केंद्रों पर पहुंच तो गए,लेकिन व्यवस्था को दुरूस्त करने की वजह से कहीं साढ़े आठ बजे तो कही नौ बजे मतगणना शुरू हो पाई। इधर प्रत्याशी और एजेंट मतगणना केंद्रों के गेट पर जमा हो गए। जैसे ही गेट खुला, वैसे ही मानों हुजूम मतगणना केंद्रों के भीतर दाखिल हुई।

 

up-panchayat-chunav-result-2021 sant kabair nagar news update
sant kabir nagar election - फोटो : अमर उजाला।

मतगणना के लिए बनाए गए टेबल पर प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के अलावा उनके अभिकर्ताओं की भीड़ जमा हुई थी। एक-दूसरे से सटकर लोग खड़े होकर वोटों की गिनती का हाल देख रहे थे। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन के नियमों की अनदेखी साफ झलकी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
up-panchayat-chunav-result-2021 sant kabair nagar news update
sant kabir nagar election - फोटो : अमर उजाला।

खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के मतगणना केंद्र बनियाबारी स्थित भगवती प्रसाद सूर्य नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाहर नहर के दक्षिण खाली खेत में काफी भीड़ जमा थी। भीड़ में शामिल लोग बार-बार गेट की ओर आने को आतुर थे, जिन्हें पुलिस के जवान खदेड़ते नजर आए। अपने प्रत्याशियों के वोटों की गिनती और परिणाम जाने को समर्थक बेहद उत्सुक दिखे। गेट से बाहर निकलने वालों से वोटों की गिनती का हाल पूछते रहे। अंदर परिसर में भी जमावड़ा लगा रहा। इधर गांवों के लोग खास कर प्रधान पद के प्रत्याशियों को मिले मत और उनके हार-जीत के बारे में मतगणना केंद्र में दाखिले हुए अपने करीबियों से फोन पर जानने की कोशिश करते रहे। जैसे-जैसे प्रत्याशियों के वोटों की गिनती चल रही थी, उनके अभिकर्ताओं की सांसे भी टंगी रही।

 

विज्ञापन
up-panchayat-chunav-result-2021 sant kabair nagar news update
sant kabir nagar election - फोटो : अमर उजाला।

जिस चक्र में उनके प्रत्याशी को बढ़त मिलती थी, उसमें अभिकर्ता खुश नजर आते थे, लेकिन अगले चक्र में वोट कम मिलने पर उनके चेहरे मुर्झा जाते थे। जैसे ही प्रधान और बीडीसी सदस्य पद के परिणाम आते थे, वैसे ही जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लकीरे चेहरे पर खिंच जाती थी। अभिकर्ता अंदर एक-दूसरे से खुशी का इजहार करते थे और फोन पर गांव के समर्थकों को जानकारी देकर जीत की खुशी का इजहार करते थे। जैसे ही जीते प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेकर गेट के बाहर पहुंचते थे, वैसे ही बाहर खड़े उनके समर्थक नारे लगाकर जीत की खुशी का इजहार करते थे। यहीं सिलसिला जारी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed