फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: गोरखपुर में पहली बार चार साल के संक्रमित बच्चे सहित 17 की मौत, जानिए कितने मिले नए मरीज

Sat, 15 May 2021 01:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 May 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 14 May 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण का खतरा अब बच्चों पर भी बढ़ने लगा है। जिले में बच्चे की मौत का दूसरा मामला सामने आया है। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर के चार के मासूम की मौत हुई है। इसके पहले सिद्धार्थनगर जिले के 10 साल के बच्चे की मौत हुई थी। इसके अलावा 16 संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों में सात मरीज गोरखपुर के थे। हालांकि कोरोना से संक्रमित होने वाले नए मरीजों की संख्या में राहत मिली है। 581 लोगों की रिपोर्ट ही पाजिटिव आई है। इसमें 348 शहर के हैं। कोरोना से संक्रमण के मामलों में इसके पहले 12 मई को 415 व आठ मई को 540 संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन आंकड़ों से थोड़ी राहत की सांस ली सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 53247 हो गई है। 554 की मौत हो चुकी है। 45240 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 7453 सक्रिय मरीज हैं। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के गोला व चौरीचौरा की एक-एक महिला, खोराबार व चिलुआताल के एक-एक व्यक्ति बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थे।

Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 14 May 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इसी वार्ड में कैंट क्षेत्र के 74 वर्षीय व्यक्ति, पीपीगंज के तिघरा निवासी चार साल के मासूम, गुलहरिया के 70 वर्षीय व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली।
 

Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 14 May 2021
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

इसके अलावा कुशीनगर के चार, बिहार के दो, देवरिया के दो, संत कबीर नगर, बलरामपुर के एक-एक मरीजों की मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 14 May 2021
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

मौतें ज्यादा, आधिकारिक आंकड़ा दो
गोरखपुर में कोरोना से होने वाली मौतें लगातार पोर्टल पर अपडेट नहीं की जा रही हैं। बीआरडी में रोजाना ज्यादा मौतें होती हैं लेकिन सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ा कुछ और होता है। शुक्रवार को ही मेडिकल कॉलेज में मासूम सहित 17 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 14 May 2021
कोरोना - फोटो : PTI
इसके बावजूद आधिकारिक आंकड़ा दो मौतों का भेजा गया है। कहा गया है कि मौत का आंकड़ा पोर्टल पर अपडेट नहीं है। जब आंकड़ा अपडेट होगा, तभी मौत का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed