फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना का कहर: 24 घंटे में दस संक्रमितों की मौत, 640 नए मिले मरीज

Sun, 02 May 2021 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 May 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 1 may 2021
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

गोरखपुर में पिछले चार दिनों से कहर बरपा रहे कोरोना संक्रमण ने शनिवार को कुछ राहत दी है। मरने वालों और संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। बीआरडी मेडिकल कालेज में 10 संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें सात गोरखपुर के हैं। निजी अस्पतालों में हुई मौत का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। पोर्टल पर मौतें अपलोड नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग ने मौतों की संख्या शून्य जारी की है। कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 620 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 377 शहर के हैं।



 

Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 1 may 2021
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय के मुताबिक अब जिले में संक्रमितों की संख्या 42114 हो गई है। 446 की मौत हो चुकी है। 32066 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 9602 सक्रिय मरीज हैं। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के सहजनवां निवासी 26 वर्षीय, कोहली के 44, गनेशपुरवा के 55 वर्षीय व्यक्ति व पादरी बाजार की 73, बड़गांव की 27 व सिसवा की 65 वर्षीय महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। शनिवार को उनकी मौत हो गई। इसी वार्ड में भर्ती जिले के जंगल औराही निवासी व कुशीनगर के एक-एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। देवरिया के 56 व पडरौना के 32 वर्षीय व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली है।
 

Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 1 may 2021
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
संक्रमित की मौत पर हंगामा
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। नाराज परिजनों ने काउंटर के पास तोड़फोड़ की है। चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस की दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मृत कोरोना संक्रमित के परिजनों का इलाज में लापरवाही का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 1 may 2021
कोरोना वायरस - फोटो : social media
अब बड़े कंटेनमेंट जोन बनाने पर प्रशासन का जोर
गोरखपुर में संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन का अब छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन की जगह बड़े कंटेनमेंट जोन बनाने पर जोर है। जिले में 20 थानाक्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इसके तहत पूरे मोहल्ले व गांव के टोले में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जा रहा है। हालांकि जिन परिवारों में कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं हैं, उन्हें दफ्तर, अस्पताल या दवा आदि जरूरी कार्य से आने-जाने की छूट दी जा रही है। मगर उनकी भी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 1 may 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
यहां बनाए गए हैं कंटेनमेंट जोन
शाहपुर क्षेत्र में बशारतपुर, माधवपुर नटराज मैरेज हाल, आवास विकास कालोनी, कैंट क्षेत्र में बिलंदपुर, चिलमापुर, मोहदद्दीपुर, पैडलेगंज- गोरखनाथ में धर्मशाला, जटेपुर दक्षिणी, राजेंद्र नगर रसूलपुर, राजघाट में साहबगंज, तुर्कमानपुर- तिवारीपुर में इलाहीबाग, सूरजकुंड, कोतवाली में मियां बाजार- रामगढ़ताल क्षेत्र में रेल विहार कालोनी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed