गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में आज से स्नातक एवं परास्नातक की बची हुई वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। 90 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए कुल 262 केंद्र बनाए गए हैं।
2 of 8
गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा।
- फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी।
परीक्षा समय से एक घंटे पहले ही सभी छात्र केंद्र पर पहुंचने लगे। सभी की थर्मल स्क्रिनिंग होने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। इस दौरान मास्क पहनना भी अनिवार्य है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को इंट्री देने से पहले सैनिटाइजर टनल से होकर गुजारा जा रहा है।
3 of 8
गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा।
- फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए छह उड़ाका दलों की टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जा रही है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में दो जगहों पर थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। इसके लिए दो सैनिटाइजर टनल, दो सेंसरयुक्त सैनिटाइजर मशीन व दो थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है।
4 of 8
गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा।
- फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी।
नौ संकलन केंद्र बने
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कॉपियों को एकत्र करने के लिए गोरखपुर में चार, कुशीनगर में दो और देवरिया में तीन केंद्र बनाए गए हैं।
5 of 8
गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान विद्यार्थी सिर्फ अपने साथ प्रवेश पत्र और परिचय पत्र ही लेकर पहुंचे। उन्हें इसके अलावा अन्य किसी सामान को साथ लेकर आने की अनुमति नहीं गई।