फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धार्मिक यात्रा पूरी कर रवाना हुईं थाईलैंड की राजकुमारी, तस्वीरों में देखें बच्चों ने कैसे दी विदाई

Sun, 23 Feb 2020 06:54 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Feb 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Thailand Princess Chulafan return from Kushinagar Mahaparinirvan Temple latest photos
थाईलैंड की राजकुमारी वापस लौटीं - फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की राजकुमारी चुलबोर्न क्रोम कुशीनगर की तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पूरी कर रविवार सुबह थाई मंदिर से निकलकर गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए काफिले के साथ रवाना हो गईं। इस दौरान थाई मंदिर से सड़क तक जगह-जगह राजकुमारी का स्वागत हुआ।
Thailand Princess Chulafan return from Kushinagar Mahaparinirvan Temple latest photos
थाईलैंड की राजकुमारी वापस लौटीं। - फोटो : अमर उजाला
राजकुमारी शुक्रवार को कुशीनगर पहुंची थीं। शनिवार को दिन भर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप पर विशेष पूजा कर चीवर चढ़ाया। कुशीनगर में उनके पिता की तरफ से निर्मित कराए गए थाई क्लीनिक का निरीक्षण भी किया गया। तो वहीं थाई मंदिर के अंदर बौद्ध भिक्षुओं को चीवर और भोजन दान किया। इसके अलावा मंदिर के राजा की प्रतिमा व थाई चैत्य पर विशेष पूजा की।
Thailand Princess Chulafan return from Kushinagar Mahaparinirvan Temple latest photos
तीन दिवसीय यात्रा पर कुशीनगर आईं थीं थाईलैंड की राजकुमारी। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को निर्धारित समय पर राजकुमारी अपने कमरे से निकलीं। दोनों तरफ से उनके अनुयायी  स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना कर रहे थे। राजकुमारी सबका अभिवादन स्वीकार करती हुई कार में बैठ गईं। कार के आगे दोनों तरफ थाई पोशाक में कलाकार अपने हाथों में पुष्प लिए उनका अभिवादन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Thailand Princess Chulafan return from Kushinagar Mahaparinirvan Temple latest photos
रविवार को निर्धारित समय से अपने काफिले के साथ निकली राजकुमारी। - फोटो : अमर उजाला
राजकुमारी का काफिला मंदिर से बाहर निकला तो सड़क पर लिन्हसन बुद्धिस्ट इंटर कॉलेज के 400 छात्र-छात्राओं ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर एक हाथ में भारत और दूसरे हाथ में थाई झंडा लहराते हुए उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
Thailand Princess Chulafan return from Kushinagar Mahaparinirvan Temple latest photos
राजकुमारी ने भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। - फोटो : अमर उजाला।
स्वागत के दौरान उनका काफिला धीमी गति से चल रहा था और राजकमारी बंद कार के शीशे से अभिवादन स्वीकार कर रहीं। इस मौके पर थाई राजदूत शुतीनथोन खोंगसक, आचान फ्रा कनाभियूवीकर, पी दमयोधिओंग, डॉ. पी खोमसान, पी. सोंगफोंग, पी. सोगक्रान, अंबिकेश त्रिपाठी, जितेंद्र राय, आदित्य राय, विवेक गोंड, ओमप्रकाश कुशवाहा, सूरज यादव, शुभम दीक्षित आदि मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed