{"_id":"5e52705e8ebc3ef405352969","slug":"rohingya-family-staying-in-nepal-indian-security-agencies-on-alert-regarding-infiltration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NRC और CAA पर सख्ती के चलते घुसपैठ पर लगी रोक, नेपाल में नया ठिकाना बना रहे रोहिंग्या परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NRC और CAA पर सख्ती के चलते घुसपैठ पर लगी रोक, नेपाल में नया ठिकाना बना रहे रोहिंग्या परिवार
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Feb 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहिंग्या परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में एनआरसी और सीएए को लेकर सख्ती के चलते घुसपैठ पर रोक लगी तो रोहिंग्या सीमावर्ती नेपाल को अपना ठिकाना बना रहे हैं। नेपाल सरकार ने नेपाल के धाधींग में 35 नए रोहिंग्या परिवार को नया आशियाना दिया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कुछ दिन पहले अच्छी खासी तादाद में रोहिंग्या परिवारों ने नेपाल का रुख किया।
2 of 5
रोहिंग्या परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
इन्हें नेपाल के जेहादी संगठनों ने पूरा सहयोग करते हुए फंड भी उपलब्ध कराया। भारत नेपाल सीमा बीरगंज, बिरतमोड और बर्गनिया के रास्ते रुपये लेकर कुछ संगठन नेपाल में प्रवेश दिला रहे हैं। इसी तरह लासंतूर में 104 रोहिंग्या और इसी समुदाय के कुछ लोगों के पनौती जिले में भी बसने की खबर मिली है।
3 of 5
रोहिंग्या परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों की संख्या में रोहिंग्या ने काठमांडू के आसपास डेरा जमाया है। अब हाल में उन्हें काठमांडू से लाकर तराई क्षेत्र में बसाने की योजना है। इन्हें नेपाल के कुछ संगठन फंडिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहिंग्या परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही इन्हें भारतीय सीमा से सटे क्षेत्र में जमीने भी खरीदी हैं। इसके अलावा ढाढिंग और लासंतूर जिलों में भी बड़ी संख्या में रोहिंग्या रह रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र से नेपाल की नागरिकता लेने के बाद घुसपैठ की आशंका को लेकर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रोहिंग्या परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल रूपनदेही जिले के जिलाधिकारी महादेव पंथ ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर रोहिंग्या शरणार्थियों के रहने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं एसएसबी कंपनी कमांडर सोनौली संजय प्रसाद ने बताया कि सीमा पर एसएसबी जवान चौबीस घंटे जांच कर रहे हैं। साथ ही पगडंडियों पर भी कड़ा पहरा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।