फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मशीन से की जाएगी कोरोना वायरस की जांच, घंटे भर में मिल जाएगी रिपोर्ट, जानिए कैसे

Thu, 23 Apr 2020 09:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Apr 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
TB machine in medical college will be able to test corona in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में टीबी मशीन से कोरोना की जांच होगी। आईसीएमआर से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को सीबी नेट मशीन से कोरोना की जांच का ट्रायल हुआ, जो पूरी तरह से सफल रहा। मशीन दो घंटे में चार नमूनों की रिपोर्ट देगी। दो दिन बाद माइक्रोबायोलॉजी विभाग इस मशीन से जांच शुरू भी कर देगा।

TB machine in medical college will be able to test corona in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : Amar Ujala

गोरखपुर और बस्ती मंडल में टीबी मरीजों की बड़ी संख्या की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में सीबी नेट मशीन लगाई गई है। इस मशीन से टीबी के सामान्य के साथ ही रेजिस्टेंस बैक्टीरिया की भी पहचान होती है। यही कारण है कि आईसीएमआर ने कोरोना सैंपल की जांच के लिए इसे कारगर माना।

TB machine in medical college will be able to test corona in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

आईसीएमआर से हरी झंडी मिलने के बाद विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए कंपनी से इंजीनियर को बुलाकर मशीन को कैलीब्रेट कराया और दो सैंपल पर ट्रायल भी किया गया। इसमें से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का नमूना शामिल था। ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। आईसीएमआर को ट्रायल की रिपोर्ट भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TB machine in medical college will be able to test corona in Gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

दो दिन में शुरू होगी जांच
माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि ट्रायल की रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजी गई है। आईसीएमआर नए लैब के तौर पर इसे रजिस्टर्ड कर रही है। रजिस्ट्रेशन के बाद आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन रिर्पोटिंग शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन रिर्पोटिंग की मंजूरी मिलने के बाद जांच शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया दो दिनों में पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
TB machine in medical college will be able to test corona in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : pti

आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सीबी नेट मशीन से कोरोना जांच की अनुमति दे दी गई है। मशीन में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के साथ ही उसे कैलीब्रेट करने का काम पूरा हो गया है। जल्द ही लैब को ऑनलाइन रिपोर्टिंग की अनुमति दे दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed