फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखनाथ मंदिर में पहुंच कर भावुक हो गए थे सीएम योगी के पिता, कही थी ये बड़ी बात

Thu, 23 Apr 2020 09:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Apr 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Cm yogi Adityanath father Anand singh Bisht special story and latest Photos
गोरखनाथ मंदिर, इनसेट में सीएम के पिता। (File) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन सोमवार को हो गया था। इस घटना के बाद मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में शोक संवेदना व्यक्त की गई। वहीं गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने उनके बारे में एक खास बात बताई।

Cm yogi Adityanath father Anand singh Bisht special story and latest Photos
सीएम योगी और उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट। फाइल

सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर के पिता आनंद सिंह बिष्ट 1994 में गोरखनाथ मंदिर आए थे। वे बेहद सरल स्वभाव के थे। मृदुभाषी होने के साथ ही उनमें स्पष्टवादिता भी थी।

Cm yogi Adityanath father Anand singh Bisht special story and latest Photos
सीएम योगी और उनके पिता। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
वे गोरखनाथ मंदिर में आकर सीएम योगी को भगवा वेष में देखकर चौक गए थे। उन्होंने उनसे तुरंत वापस घर चलने का कहा था लेकिन महंत अवैद्यनाथ के समझाने पर वह मान गए थे। दो दिनों तक वह मंदिर के कार्यालय में रहे थे और यहां के बारे में पूरी जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cm yogi Adityanath father Anand singh Bisht special story and latest Photos
सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

गोरक्षपीठाधीश्वर की बात आई तो उन्होंने खुले मन से बोला था कि यह पूरे परिवार का सौभाग्य है। गोरक्षपीठ और गोरखनाथ मंदिर से जुड़कर काम करने का अवसर सबको नहीं मिलता है। उन्होंने भगवान गोरखनाथ से प्रार्थना भी की थी कि गोरक्षपीठाधीश्वर अपने महान संकल्प संन्यासी के रूप में सफल हों।

विज्ञापन
Cm yogi Adityanath father Anand singh Bisht special story and latest Photos
सीएम योगी और उनके माता-पिता। (File) - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का गोरखनाथ मंदिर आना भले ही नहीं हो पाता था, लेकिन मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी और वीरेंद्र सिंह से अक्सर फोन पर बात करते थे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वह प्यार से छोटे बाबा नाम से पुकारते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed