फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड में स्नान के दौरान न करें इस तरह की गलती, आ सकती है 'जान' जाने तक की नौबत

Thu, 24 Dec 2020 06:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज)।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Dec 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Take caution while taking an elderly bath in winter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

गोरखपुर बस्ती मंडल में ठंड मरीजों पर भारी पड़ रही है। ठंड में खून जमने से हॉर्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में उम्रदराज लोग नहाते समय विशेष सावधानियां बरतें। नहाने के दौरान गुनगुने पानी का प्रयोग करें। ठंडा पानी सीधे सिर पर कतई ना डालें।

Take caution while taking an elderly bath in winter
सांकेतिक चित्र - फोटो : Pexels

डुमरियागंज न्यू पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुस्तकीम अंसारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शीतलहर में हॉर्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा मरीजों में चार गुना बढ़ जाता है। इसके साथ ही डायबिटीज, हाइपर टेंशन व हॉर्ट के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है।

Take caution while taking an elderly bath in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

ऐसी समस्या शीतलहर के दौरान 65 वर्ष की आयु के लोगों को अधिक होती है। सुबह शाम ऐसे व्यक्ति घर से बाहर न निकलें, घर में टोपी, मफलर, मोजा पहनें, कमरे को गर्म रखें। उम्रदराज लोग नहाते समय ठंड से बचने की पूरी सावधानी रखें। किसी स्टूल पर बैठकर नहाएं। सुबह के समय दूध लेने, अखबार लेने के लिए अचानक ठंड में बाहर ना निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Take caution while taking an elderly bath in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
डॉ. मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण आठ प्रकार के होते हैं। यह जानकारी सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि शरीर के एक भाग में अचानक कमजोरी आना। शरीर के एक भाग का अचानक सुन्न होना। आंख की रोशनी अचानक कम होना। अचानक आवाज बदल जाना या बोलने में दिक्कत होना। अचानक बातों को न समझ पाना, अचानक सिर घूमना या चक्कर आना। अचानक चलने में दिक्कत होना और संतुलन बिगड़ना। सिर में तेज दर्द और उसके साथ बेहोश होना आदि प्रमुख लक्षण हैं।

विज्ञापन
Take caution while taking an elderly bath in winter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PIXABAY
दो प्रकार का होता है ब्रेन स्ट्रोक
डॉ. अंसारी ने कहा कि पहला ब्रेन स्ट्रोक खून जम जाने के कारण होता है। दूसरा ब्रेन स्ट्रोक की वेसल में खून जमना, हृदय की बीमारी या गर्दन की ब्लड वेसल से क्लॉट बन कर ब्रेन में पहुंच जाना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed