फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपाल बॉर्डर से गोरखपुर आ सकता है कोरोनावायरस, राज्य स्तरीय टीम सीमा पर अलर्ट

Thu, 05 Mar 2020 09:32 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Mar 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
State level team investigated arrangement of isolation ward for Coronavirus in indo-nepal border
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला
कोरोनावायरस को लेकर हर तरफ सतर्कता बरती जा रही है। वहीं जिले में नेपाल से लगी सीमा से लेकर जिला अस्पताल तक इंतजाम किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को अंदेशा है कि भारत-नेपाल सीमा से कोरोनावारस अपने देश में आ सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ही नहीं पुलिस एसएसबी की भी पैनी नजर सीमा पर बनी हुई है। नेपाल से भारत आने एवं जाने वालों की स्क्रिनिंग की जा रही है। वहीं कोरानो को लेकर बचाव की व्यवस्था का जायजा लेने राज्य स्तरीय टीम भी सीमा से सटे जिलों में पहुंची। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद सोनौली सीमा पर बने कैंप में पहुंचकर जांच में जुटे डॉक्टरों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
State level team investigated arrangement of isolation ward for Coronavirus in indo-nepal border
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के जांच-इलाज की जिले में व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल में दो कक्ष का एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। करीब महीने भर पहले इस वार्ड में चीन से लौटे लक्ष्मीपुर के एक मेडिकल छात्र को एक सप्ताह गहन आब्जर्वेशन में रखा गया था। संदिग्ध मामले में मरीज का सैंपल लेकर पुणे जांच के लिए भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।

State level team investigated arrangement of isolation ward for Coronavirus in indo-nepal border
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को राज्य स्तरीय टीम ने आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जरूरत के अनुसार अन्य व्यवस्था बेहतर करने पर जोर दिया। सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार टीम ने बुधवार को सोनौली आव्रजन कार्यालय के पास कोरोनावायरस जांच कैंप का औचक निरीक्षण किया। कैंप प्रभारी डॉ. वी. के. मौर्य व मेल स्टाफ नर्स प्रेम कुमार, मोबाइल टीम के ज्ञान तिवारी व संदीप शर्मा ड्यूटी पर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
State level team investigated arrangement of isolation ward for Coronavirus in indo-nepal border
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर बाद तक 72 विदेशी पर्यटकों का परीक्षण किया जा गया था। जांच दल ने कैंप की व्यवस्था, उपलब्ध सहायक सामग्रियां, मास्क, हैंड सैनेटाईजर, प्रचार पंपलेट्स सहित अब तक हुए जांच की समुचित रिपोर्ट का निरीक्षण किया। टीम ने चिकित्सकों को एहतियात बरतने का भी निर्देश दिया। टीम के सदस्य डॉ. विकास सिंघल, डॉ. रज्जन लाल, डॉ. विवेक श्रीवास्तव के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ आई. ए. अंसारी ने भी कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
State level team investigated arrangement of isolation ward for Coronavirus in indo-nepal border
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि कोरोनावायरस को लेकर जिला स्तर पर बनाई गई चिकित्सकों की टीम काम कर रही है। कोरोना को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम पर नजर रखने को कहा गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में एन 95 मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ठूठीबारी एवं सोनौली में  कुल 24027 विदेशी पर्यटकों की स्कैनिंग हो चुकी है। एंबुलेंस सेवा भी यहां उपलब्ध है। अभी तक किसी मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed