फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Keep an eye on the situation in Nepal; ensure flood-affected people face no difficulties: CM

नेपाल के हालात पर रखें नजर, बाढ़ प्रभावित लोगों को न हो दिक्कत : सीएम

Sat, 29 Aug 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the situation in Nepal; ensure flood-affected people face no difficulties: CM
गोरखपुर। नेपाल में बाढ़ के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ-साथ जिले में भी बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। जिन गांवों में पानी पहुंचा है, वहां प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों की योजनाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में नगर निगम यह सुनिश्चित करे कि शहर में जलभराव की स्थिति न बनने पाए। बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में पहले से जरूरी इंतजाम कर लिए जाएं। राहत और बचाव से जुड़े संसाधनों को भी तैयार रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में चल रही विकास परियोजनाओं की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति और तय समयसीमा की जानकारी ली। कहा कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जरूरत के अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाए और अधिकारी नियमित निगरानी करें।
विज्ञापन

बैठक में विरासत गलियारा, गोड़धोइया नाला, असुरन-चारफाटक फोरलेन, एचएन सिंह चौराहा-गोरखनाथ मार्ग चौड़ीकरण, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, वेटरनरी कॉलेज और एकीकृत मंडलीय कार्यालय समेत प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दशा में अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में लाइन लॉस अधिक है, वहां विशेष निगरानी की जाए। उन्होंने लोगों को समय से बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक करने और लाइन लॉस हर हाल में कम करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।



बलिया में लेंगे बाढ़ की स्थिति का जायजा
मुख्यमंत्री शनिवार सुबह देवरिया के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बलिया में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे। शाम चार बजे गोरखपुर लौटकर राप्तीनगर में निर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed