फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi to inaugurate Basharatpur Kalyan Mandapam today.

Gorakhpur News: सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर कल्याण मंडपम का लोकार्पण

Sat, 29 Aug 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi to inaugurate Basharatpur Kalyan Mandapam today.
- मुख्यमंत्री की विधायक निधि से जीडीए ने 3.10 करोड़ रुपये की लागत से कराया निर्माण
विज्ञापन

- नगर निगम और जीडीए की 170 परियोजनाओं की देंगे सौगात


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बशारतपुर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से बनाए गए कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। 2593 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कल्याण मंडपम का निर्माण मुख्यमंत्री की विधायक निधि से कराया गया है। लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री नगर निगम और जीडीए की 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 130.73 करोड़ रुपये है।
नगर निगम की 109 परियोजनाओं का शिलान्यास (47.15 करोड़) और 31 परियोजनाओं का लोकार्पण (69.99 करोड़) होगा। वहीं जीडीए की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण (10.84 करोड़) और 15 परियोजनाओं का शिलान्यास (2.75 करोड़) होगा। वार्ड नंबर 80, राप्तीनगर के बशारतपुर में बने दो मंजिला कल्याण मंडपम में भूतल पर 225 लोगों की क्षमता वाला हॉल, किचन, स्टोर, कार्यालय, चेंज रूम और महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। प्रथम तल पर एक हॉल के साथ छह कमरे, अटैच्ड टॉयलेट और ड्रेसिंग रूम की सुविधा है।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि परिसर में फव्वारा, लॉन और हरियाली विकसित की गई है। वाहनों के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स से पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को विवाह, तिलक, मुंडन सहित सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किफायती दर पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क, पानी और जलभराव से जुड़े काम
नगर निगम की परियोजनाओं में सड़क-नाली निर्माण, पार्कों का सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सीवर और जलभराव से राहत के काम शामिल हैं। 47 पार्कों के सुंदरीकरण पर 7.60 करोड़, 41 सड़काें और नालियों पर 11.92 करोड़ और पेयजल व जलभराव से जुड़े 13 कार्यों पर 16.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, 39.90 करोड़ रुपये से पाइपलाइन विस्तार, नलकूप और हैंडपंप रीबोरिंग के 29 कार्यों का लोकार्पण होगा। बाढ़ पंपिंग स्टेशनों की क्षमता वृद्धि और सुदृढ़ीकरण की 30.09 करोड़ रुपये की परियोजना भी जनता को समर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed