गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर भारतीय जनता पार्टी के लिए किसी बहुत बड़े तीर्थस्थल से कम नहीं है। शायद यही वजह है कि जो भी बड़ा नेता गोरखपुर आता है तो वह गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर माथा जरूर टेकता है। सोमवार को कुछ इसी तरह का नजारा गोरखनाथ मंदिर में देखा गया।
तस्वीरें: नड्डा के साथ प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, चुनाव से पहले यहां माथा टेकते हैं नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार गोरखपुर पार्टी के बूथ सम्मेलन में शामिल होने आए थे। गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर उनको रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनके संगठन के अन्य पदाधिकारी तथा गोरखपुर के चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह एवं संगठन मंत्री सुनील बंसल भी साथ आए। सभी लोग सीएम योगी के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।
मंदिर पहुंचने पर भाजपा नेता सीधे सीएम योगी के साथ मंदिर में प्रवेश किए। वहां पर पहले से मौजूद मंदिर के पुजारी और आचार्यों ने मंत्रोच्चार करना शुरू किया। मत्रोच्चार के बीच सभी भाजपा नेताओं ने एक साथ पूजा अर्चना की। पूजा करने के बाद सभी लोग सीधे सीएम के आवास पर गए। वहीं पर सभी लोगों ने भोजन किया। भोजन के बाद चंपादेवी पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए निकल गए। जहां पर गोरखपुर क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो रहा था।
भाजपा का हर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंदिर में टेक चुका है माथा
भारतीय जनता पार्टी और गोरखनाथ मंदिर का रिश्ता बहुत नजदीकी है। यही कारण है कि भाजपा का जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हुआ यदि वह गोरखपुर आया तो गोरक्षनाथ मंदिर में माथा टेकने जरूर पहुंचा था। अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर लालकृष्ण आडवाणी तक सभी ने मंदिर में माथा टेका है। मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखनाथ मंदिर में जाकर गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद ले चुके हैं।
इसके अलावा नितिन गडकरी, अमित शाह जब गोरखपुर के दौरे पर आए तो उन्होंने मंदिर में माथा टेक कर गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया है। राजनाथ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कई बार गोरखनाथ मंदिर में आ चुके हैं। आज योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री हो गए हैं तो हर कोई यहां आ रहा है। लेकिन मंदिर में आस्था रखने वाले नेता हमेशा यहां आते रहे हैं।