फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सीएम योगी से जनता दरबार में बोला फरियादी, मुख्यमंत्री जी! दिव्यांग हूं, रहने का ठिकाना नहीं, आवास दिला दीजिए

Mon, 22 Nov 2021 07:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Janata Darbar News: yogi adityanath held Janata Darbar in gorakhpur and listened complaints of people
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन के दौरान मानबेला से पहुंचे एक दिव्यांग फरियादी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आवास नहीं होने की समस्या बताई। इसपर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिव्यांगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने मानबेला से आए दिव्यांग व्यक्ति को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास, शौचालय एवं बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने डीएम विजय किरन आनंद से कहा कि लाभार्थीपरक सभी योजना का पात्रता देखते हुए लाभ मिलना सुनिश्चित कराया जाए।

CM Yogi Janata Darbar News: yogi adityanath held Janata Darbar in gorakhpur and listened complaints of people
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  सोमवार की सुबह हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन कार्यक्रम में एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अफसरों को इसके निस्तारण के निर्देश दिए।  सुबह 7.35 बजे से 8.15 बजे तक जनता दर्शन कार्यक्रम चला।

CM Yogi Janata Darbar News: yogi adityanath held Janata Darbar in gorakhpur and listened complaints of people
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिन्दू सेवाश्रम में कुर्सियों पर बैठे एक-एक फरियादी के पास बारी बारी गए। उनका लिखित आवेदन लेकर उनकी समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते गए। अपनी समस्याएं बताने के बाद जैसे-जैसे हिन्दू सेवाश्रम से फरियादी बाहर निकलते गए, पहले से यात्री भवन में इंतजार कर रहे फरियादियों को हिन्दू सेवाश्रम में प्रवेश दिलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Janata Darbar News: yogi adityanath held Janata Darbar in gorakhpur and listened complaints of people
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

जनता दर्शन में कुल 275 लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। इस दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, डीआईजी, सीएम कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।  

विज्ञापन
CM Yogi Janata Darbar News: yogi adityanath held Janata Darbar in gorakhpur and listened complaints of people
गुल्लू को दुलारते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर भ्रमण कर गो सेवा की, कालू-गुल्लू को दुलारा
सोमवार की सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पूजन कर आशीर्वाद लिया। वहां से निकलकर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण का व्यवस्था देखी। गोशाला में तकरीबन 20 मिनट तक गोसेवा की। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने श्वान कालू और गुल्लू को भी दुलारा। इसके बाद उन्होंने लालकक्ष में 100 के करीब लोगों से मुलाकात की। इनमें भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed