फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब डोम राजा ने महंत अवैद्यनाथ को भोजन पर बुलाया तो कई संत करने लगे थे उल्टी, महिलाओं ने कही थी ये बात

Sat, 04 Jul 2020 12:04 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Jul 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Special story of Mahant Avaidyanath and Dom Raja
योगी आदित्यनाथ के साथ महंत अवैद्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

साल 1977 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने यह घोषणा इसलिए की क्योंकि दक्षिण भारत के मंदिरों में दलितों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। मीनाक्षीपुरम मंदिर में दलितों के प्रवेश पर रोक लगने के विरोध में महंत अवैद्यनाथ दक्षिण भारत पहुंच गए। वहां के पुजारियों और महंतों से मुलाकात कर कहा कि हिंदुओं से भेदभाव ठीक नहीं है अगर हिंदू मंदिर नहीं आएगा तो संतो को कौन पूछेगा।

Special story of Mahant Avaidyanath and Dom Raja
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने मीनाक्षीपुरम मंदिर में तबतक धरना दिया, जबतक संतों ने आश्वासन नहीं दिया कि मंदिर में किसी का प्रवेश वर्जित नहीं रहेगा। इसी बीच महंत अवैद्यनाथ काशी पहुंचे और डोम राजा से मुलाकात की। डोम राजा ने कहा कि हम तब मानेंगे जब संत आकर हमारे घर भोजन करेंगे।

Special story of Mahant Avaidyanath and Dom Raja
महंत अवैद्यनाथ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

गोरक्ष पीठाधीश्वर अवैद्यनाथ ने समय दिया और कहा कि इस दिन वह संतों के साथ उनके घर भोजन करने आएंगे लेकिन यह शर्त रहेगी कि भोजन डोम राजा के परिवार और रिश्तेदार के ही लोग बनाएंगे। निर्धारित समय पर पीठाधीश्वर काशी पहुंच गए, बहुत से संतो को उन्होंने निमंत्रण भी दिया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special story of Mahant Avaidyanath and Dom Raja
महंत अवैद्यनाथ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

महंत अवैद्यनाथ के कहने पर सैकड़ों की संख्या में साधु संत तैयार तो गए। वहीं जब राजा डोम के यहां खाना खाने का वक्त आया तो कई संतों ने कहा कि उन्हें उल्टी-दस्त हो रहा है। ऐसे में महंत अवैद्यनाथ ने कहा कि वह सब समझ रहे हैं किसी को उल्टी नहीं हो रही है। बस लोग डोम राजा के यहां भोजन नहीं करना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
Special story of Mahant Avaidyanath and Dom Raja
योगी आदित्यनाथ के साथ महंत अवैद्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

गोरक्ष पीठाधीश्वर की नाराजगी के बाद सभी संत राजा के यहां खाना खाने के लिए तैयार हो गए। जब सभी संत भोजन कर लिए तब डोम राजा ने संतों को दक्षिणा देना शुरू किया। इस पर महंत अवैद्यनाथ कहा कि यदि वह दक्षिणा ले लेंगे तो मीडिया वाले इस बात को प्रचारित करेंगे कि साधु तो पैसे के लिए डोम के घर भोजन करने आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed