{"_id":"5efc43328ebc3e43163218e8","slug":"mla-aman-mani-tripathi-second-marriage-done-without-parents-latest-photos-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माता-पिता की गैर मौजूदगी में विधायक अमनमणि ने रचाई शादी, जानिए किसने पूरी कराईं रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता की गैर मौजूदगी में विधायक अमनमणि ने रचाई शादी, जानिए किसने पूरी कराईं रस्में
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की नौतनवां सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को रॉयल आर्चिड पैलेस में मध्य प्रदेश की आशिन पांडेय से शादी रचाई। इस दौरान उनके माता- पिता की मौजूदगी नहीं रही। शादी की सारी औपचारिकता निर्दलीय विधायक के चाचा अजितमणि त्रिपाठी और चाची मधुबाला ने पूरी की। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कि विधायक नेक्यों माता-पिता की गैर मौजदूगी में की शादी...
2 of 5
amanmani tripathi marriage
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, निर्दलीय विधायक अमनमणि के पिता व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और मां मधुमणि त्रिपाठी कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जबकि बेटे अमनमणि पर उनकी पहली पत्नी सारा की हत्या का आरोप है।
3 of 5
amanmani tripathi marriage
- फोटो : अमर उजाला।
बाहुबली विधायक और मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी और यूपी की एक खूबसूरत कवियत्री के प्रेम संबंधों की चर्चा जब जोरों पर थी कि अचानक उस कवियत्री की हत्या हो गई। इस मामले में मुख्य आरोपी बने तत्कालीन विधायक अमरमणि आखिरकार कानून के शिकंजे में फंस ही गए और अदालत ने उन्हें ताउम्र कैद में रखने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amanmani tripathi marriage
- फोटो : अमर उजाला।
राजनीति में दागियों का आना कोई नई बात नहीं है लेकिन ऐसा कम ही होता है कि राजनीति में आने वाले बाप और बेटे दोनों हत्या जैसे गंभीर अपराध में शामिल हों। हैरान करने वाली बात ये है कि इन दोनों ही बाप-बेटों पर अपनी प्रेमिका और पत्नी को मौत के घाट उतारने का आरोप है।
विज्ञापन
5 of 5
amanmani tripathi marriage
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने इससे पहले जुलाई 2013 में घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर सारा से लखनऊ के अलीगंज स्थित एक आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली थी। शादी में सिर्फ दो ही लोग मौजूद थे। अमन के गुपचुप शादी करने से उसके पिता अमरमणि काफी दिनों तक नाराज रहे, लगभग एक वर्ष बाद उन्होंने इस शादी को स्वीकार कर अमन को घर वापस बुलाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।