फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खास काम को करने वाले एसएसपी के तौर पर जाने जाएंगे डॉ. गुप्ता, जानिए क्या है इनकी खासियत

Tue, 18 Aug 2020 09:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Aug 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
special story of Gorakhpur ssp dr. sunil kumar gupta transfred
एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में करीब दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता का यहां से स्थानांतरण हो गया है। वह नवंबर 2018 में जिले में आए थे। उनकी जगह अब जोगिंदर कुमार नए एसएसपी होंगे।

special story of Gorakhpur ssp dr. sunil kumar gupta transfred
पीड़ीतों की फरियाद सुनते एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

डॉ. गुप्ता की छवि एक मिलनसार अधिकारी की रही है। जनता से लेकर अपने मातहतों तक की बात को गंभीरता से सुनना और उसका निदान निकाल लेना ही उनकी खासियत रही। उन्होंने फरियादियों के लिए रिसिविंग की पहली बार व्यवस्था बनाई।

special story of Gorakhpur ssp dr. sunil kumar gupta transfred
हाईवे पर गश्त करते एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना महामारी की शुरूआत से ही जहां कई अफसर लोगों से मिलने से बचने लगे, वहीं एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता लगातार लोगों के बीच रहे। रोजाना ऑफिस में बैठने के साथ कैंप कार्यालय पर पब्लिक की फरियाद सुनते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
special story of Gorakhpur ssp dr. sunil kumar gupta transfred
पैदल गश्त करते एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

पैदल गश्त से लेकर क्षेत्र भ्रमण के दौरान डॉ. गुप्ता खुद लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सैनिटाइजर इस्तेमाल करने सहित कई निर्देश देते रहते। उनके कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ कि फरियादियों को रिसीविंग मिलने लगी।

विज्ञापन
special story of Gorakhpur ssp dr. sunil kumar gupta transfred
एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता।(file) - फोटो : अमर उजाला

ऑफिस में आने वाले हर फरियादी के प्रार्थनापत्र की फोटोकॉपी कराकर सुनील गुप्ता मार्क करते हुए एक प्रति संबंधित को भेजते तो दूसरी कॉपी फरियादी को देकर कार्रवाई न होने पर दोबारा आने के लिए कहते रहे। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता की यही खासियत उन्हें औरों से अलग बनाती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed