फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में बिछा फोरलेन सड़कों का जाल, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Wed, 18 Nov 2020 08:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Nov 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
special story of Gorakhpur four lane highways news update
गोरखपुर का कालेसर चौराहा। - फोटो : अमर उजाला।

गोरक्षपीठाधीवश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने बतौर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में गोरखपुर की तस्वीर बदल दी है। गोरखपुर में फोरलेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अंडरपास, पुल और ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे और औद्योगिक कॉरिडोर से विकास की रफ्तार और तेज होगी। रोजगार की संभावना बढ़ेगी। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम भी शुरू हो गया है।



 

special story of Gorakhpur four lane highways news update
राजघाट पुल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

मॉडल सड़क, सुंदर होंगे बांध
नौसड़ से कालेसर के बीच की सड़क मॉडल बनाई जाएगी। कालेसर एंट्री प्वाइंट को बेहतरीन लुक दिया जा रहा है। नौसड़ से कालेसर के बीच राप्ती नदी के बांध को भी सजाया-संवारा जा रहा है। सड़क के बीच लाइटिंग का काम पूरा हो चुका है।




 

special story of Gorakhpur four lane highways news update
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

फोरलेन, जिनका निर्माण तेजी से हो रहा है
- गोरखपुर से बड़हलगंज फोरलेन का निर्माण भी इसी साल पूरा हो जाएगा। फोरलेन निर्माण में देरी का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी ने लिया था। कहा था कि जल्द काम पूरा नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई होगी। अब कामकाज की मॉनीटरिंग पीएमओ से की जा रही है।
- मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया फोरलेन का निर्माण जल्द पूरा होगा। इस मार्ग के निर्माण में जो भी अतिक्रमण थे, उन्हें ढहा दिया गया था। इसमें झूलेलाल मंदिर और गोरखनाथ मंदिर की दीवार गिरा दी गई थी।
- कालेसर से जंगल कौड़िया फोरलेन बनकर तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण 31 मार्च को ही कर दिया गया था। वहीं मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया फोरलेन का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
special story of Gorakhpur four lane highways news update
कालेसर। - फोटो : अमर उजाला।

ओवरब्रिज का तोहफा
- बढ़या ठाठर : राप्ती नदी पर बना बढ़या ठाठर पुल पीपीगंज-मेहदावल मार्ग पर है। यह दो जिलों की सीमा को जोड़ता है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ने कर दिया है। दो लाख की आबादी लाभान्वित करने वाला पुल 4974.79 लाख रुपये की लागत से बना है।
-गाड़र पुल: आमी नदी पर गाड़र गांव के पास पुल का निर्माण कराया जा रहा है। 106 .88 मीटर लंबे पुल 1593.16 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
-ढढौना : आमी नदी पर ढढौना गांव के पास पुल बन रहा है। 106.88 मीटर के पुल पर 1232.48 लाख की लागत आएगी। इसका शिलान्यास 2017 में ही कराया गया था। इससे डेढ़ लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
-कोल्हुआ घाट पुल: कोल्हुआ घाट पुल चिलुआताल पर बन रहा है। 80.20 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 2120 लाख रुपये की लागत आई है। इस पुल के चालू होने पर 1.25 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।

 

विज्ञापन
special story of Gorakhpur four lane highways news update
गोरखपुर की सड़क। - फोटो : अमर उजाला।

दो रेलवे ओवरब्रिज भी बन रहे
गोरखुपर-देवरिया फोरलेन पर दो आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। एक पुल सरदारनगर के पास बनाया जा रहा है। 664.98 मीटर लंबे पुल के निर्माण पर 1964.68 लाख की लागत आई है। दूसरा ओवरब्रिज गौरीबाजार के पास बन रहा है। 668.43 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण पर 2143.19 लाख की लागत से बनी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed