{"_id":"5f27b1f6fd4fca645a457252","slug":"special-story-bhagwan-ram-mandir-from-kushinagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या से कुशीनगर का रिश्ता है बेहद खास, विवाह के बाद इसी राह से लौटे थे भगवान राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या से कुशीनगर का रिश्ता है बेहद खास, विवाह के बाद इसी राह से लौटे थे भगवान राम
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
lord buddha
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण का आयोजन कुशीनगर के लिए विशेष मायने रखता है। वजह यह है कि त्रेता कालीन सभ्यता से जुड़े इस जनपद के दो लोग भी इस खास आयोजन के गवाह होंगे।
2 of 5
बाएं स्वामी जितेंद्रनन्द सरस्वती, दाएं प्रो. विनय प्रकाश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
जहां भूमि पूजन कराने वाले विद्वत परिषद में शामिल डॉ. विनय कुमार पांडेय पडरौना ब्लाक के कठकुइयां क्षेत्र के रहने वाले हैं तो वहीं विशिष्ट अतिथियों में शामिल स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती भी खड्डा तहसील के रामपुर गोनहा गांव निवासी हैं। विहिप की विशेषाधिकार प्राप्त समिति के सदस्य स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समिति के महामंत्री चंपक राय की तरफ से आमंत्रित किया गया है।
3 of 5
Kushinagar news
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर का प्राचीन नाम कुशावती है। इतिहासकार मानते हैं कि इसका नाम भगवान राम के पुत्र कुश के नाम पर ही रखा गया होगा और यह त्रेता युग में कुश की राजधानी होने के नाते ही कुशावती नाम से विख्यात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kushinagar news
- फोटो : अमर उजाला।
भगवान बुद्घ भी भगवान विष्णु के ही दसवें अवतार माने गए हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए अन्य देव स्थलों के साथ ही कुशीनगर की पवित्र मिट्टी भी भेजी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
ram mandir
- फोटो : ram mandir
कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी का कहना है कि प्राचीन कुशावती का अयोध्या से सीधा संबंध था। भगवान राम अपने विवाह के उपरांत जनकपुर से इसी रास्ते लौटकर अयोध्या गए थे। उनके पुत्र कुश की राजधानी होने के नाते भी कुशावती (अब कुशीनगर) के लोग अपने आराध्य का मंदिर बनने से अति प्रसन्न हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।