{"_id":"5e8cc4de8ebc3e72c22b20a8","slug":"special-moon-see-latest-suraj-moon-photos-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Super Pink Moon 2020: लोगों ने किया सुपरमून का दीदार, तस्वीरों में देखें 'गुलाबी चांद' के अद्भुत नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Super Pink Moon 2020: लोगों ने किया सुपरमून का दीदार, तस्वीरों में देखें 'गुलाबी चांद' के अद्भुत नजारे
कोरोना वायरस के चलते देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच शहरवासियों ने सुपरमून का दीदार किया। खास बात यह है कि इस गुलाबी चांद के दीदार के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ी बल्कि छत और बालकनी से ही लोगों ने खगोलीय घटना का लुत्फ उठाया।
2 of 5
सुपरमून
- फोटो : अमर उजाला
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के प्रशिक्षक अमर पाल सिंह ने बताया कि रात 8:05 बजे से पूरी रात तक इसे देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जब चांद और धरती के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है, और चंद्रमा की चमक बढ़ जाती है, उस परिस्थिति में चांद को सुपरमून कहा जाता है।
3 of 5
सुपरमून
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान चांद रोजाना की तुलना में 14 फीसद ज्यादा बड़ा और 30 फीसद तक ज्यादा चमकीला दिखाई देता है। सुपरमून के दौरान पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 30 हजार किलोमीटर घट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुपरमून
- फोटो : अमर उजाला
क्या है पिंक सुपरमून
गुलाबी सुपरमून सिर्फ एक नाम है, जिसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। दरअसल, अमेरिका और कनाडा में इस मौसम में उगने वाले एक फूल की वजह से इसे गुलाबी सुपरमून कहा जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
सुपरमून
- फोटो : अमर उजाला
इस फूल का नाम है- फ्लॉक्स सुबुलाता। इसे मॉस गुलाबी भी कहते हैं। इसके नाम पर ही इस सीजन में दिखने वाले सुपरमून को गुलाबी सुपरमून कहा गया है। इसका मतलब ये नहीं है कि चांद गुलाबी रंग का दिखेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।