फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Lockdown: बेजुबानों के लिए 'भगवान' बन रहे हैं ये लोग, तस्वीरें देखकर खुश हो जाएंगे आप

Wed, 08 Apr 2020 09:43 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Apr 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
People distributed food on Animals during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान सिर्फ बेसहारा गरीबों, मजदूरों की मदद के लिए ही लोग आगे नहीं आ रहे, बल्कि बेजुबान वन्य जीवों की रक्षा और उनके खाने के इंतजाम को लेकर भी कई लोग संजीदगी से जुड़े हैं। इनमें कुछ लोग रोजाना विनोद वन के हिरण और बंदरों के लिए खाने-पीने का इंतजाम कर रहे तो कुछ कुसम्ही जंगल में रहने वाले बंदरों को रोज खाने के लिए कुछ न कुछ लेकर जा रहे हैं।
People distributed food on Animals during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
हेरिटेज फाउंडेशन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र मिश्र लगातार 15 दिन से कुसम्ही स्थित विनोद वन में रह रहे हिरण और बंदरों का ख्याल रख रहे हैं। उन्हें खाने के सामान के साथ ही पीने के पानी का भी प्रबंध करते हैं।

नरेंद्र कहते हैं कि बुढ़िया माता मंदिर और विनोद वन आने वाले पयर्टक एवं श्रद्धालु यहां के पक्षियों, बंदरों एवं विभिन्न प्रजाति के हिरणों के खाने-पीने का इंतजाम करते रहे हैं, मगर लॉकडाउन के कारण लोगों का घरों से निकलना प्रतिबंधित है। ऐसे में इन वन्यजीवों के लिए उन्होंने न केवल कुछ लोगों को प्रेरित किया, बल्कि नियमित रूप से स्वयं भी कुछ न कुछ खाद्य पदार्थ उपलब्ध करा रहे हैं।
People distributed food on Animals during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह मोहद्दीपुर चार फाटक व्यापार मंडल समिति के डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. एससी वर्मा, मोनू गुप्ता, रिंकू मिश्रा, चंदन सिंह, परमेश्वर साहनी, दीपक कुमार, बिट्टू तिवारी, रामप्रवेश चौहान भी बंदरों और हिरणों को पानी में भीगा हुआ चना खिलाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
People distributed food on Animals during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
पशुपालन विभाग ने निराश्रित गोवंश, स्वानों को खिलाया खाना
पशुपालन विभाग की तीन टीमों ने सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर निराश्रित गोवंश और स्वानों को खाना खिलाया। इस दौरान टीम ने लोगों को भी जागरूक किया कि वे निराश्रित जानवरों के लिए अपने घरों के बाहर कुछ खाना एक तय स्थल पर रखें। 
विज्ञापन
People distributed food on Animals during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा छतों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी रखें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीमों ने जनसहयोग से बंदरों, कुत्तों, गोवंश आदि को भोजन कराया गया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शहर की विभिन्न सड़कों पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed