फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत को दावत देने घर से निकल रहे हैं बेपरवाह लोग, तस्वीरों में देखें ऐसे कर रहे हैं नियमों की अनदेखी

Fri, 10 Jul 2020 09:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jul 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Social Distancing rules Break People During Coronavirus In gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

शहर में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर युवा हैं। इसके बावजूद युवा ज्यादा बेपरवाह हो गए हैं। बिना मास्क लगाए घर से निकलते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं करते हैं। हर ओर कोरोना है। ऐसे में भी नहीं संभले तो ये लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Social Distancing rules Break People During Coronavirus In gorakhpur
सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं। - फोटो : अमर उजाला।

लापरवाही ही कोरोना वायरस को दावत देती है, जो बेहद खतरनाक है। अगर यही हालात रह गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। अब तक गोरखपुर में कोरोना से 15 की मौत हो चुकी है। 

Social Distancing rules Break People During Coronavirus In gorakhpur
मॉल में मास्क लगाना भूले कुकानदार। - फोटो : अमर उजाला।

सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर अब कोई बच नहीं सकेगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को दवा मार्केट भालोटिया, साहबगंज, महेवा मंडी समेत सभी जिले के दैनिक और साप्ताहिक बाजारों, बैंकों, होटलों और विवाह घरों में होने वाले कार्यक्रमों, प्राइवेट अस्पतालों और डॉक्टरों के ओपीडी पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Social Distancing rules Break People During Coronavirus In gorakhpur
सोशल डिस्टेसिंग नियम को नजरअंदाज करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

डीएम का कहना है कि ऐसी जगहों पर नियम-कानून की अनदेखी कर लगातार भीड़ जुटने की सूचना मिल रही है। वह खुद भी जब निरीक्षण पर निकलते हैं तो तमाम जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी साफ दिखती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संक्रमण बढ़ रहा है ऐसे में अब सख्ती ही एकमात्र विकल्प बच गया है।

विज्ञापन
Social Distancing rules Break People During Coronavirus In gorakhpur
बिना मास्क लगाए सड़क पर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने सभी एसडीएम-तहसीलदार और पुलिस से सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी या मास्क नहीं लगाने वालों और रोस्टर की अनदेखी कर दुकान खोलने वालों पर एफआईआर भी दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही अब बिना मास्क घूम रहे लोगों के 100 रुपये की बजाए 500 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed