{"_id":"5f07109e8ebc3e63b956e613","slug":"gorakhpur-flood-news-86-outposts-built-for-flood-protection-in-gorakhpur-two-ndrf-company-alerts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच नदियों से घिरा है गोरखपुर, बाढ़ से बचाव के लिए बनीं 86 चौकियां, एनडीआरएफ की दो कंपनी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नदियों से घिरा है गोरखपुर, बाढ़ से बचाव के लिए बनीं 86 चौकियां, एनडीआरएफ की दो कंपनी अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur river news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नदियों के जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज कर दी गई है। गोरखपुर में 86 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। घाघरा के कटान को देखते हुए गोला और खजनी तहसील क्षेत्र में एनडीआरएफ की दो यूनिट तैनात की गई है। एनडीआरएफ के पास स्टीमर, नाव पर्याप्त संख्या में है। एसडीआरफ की टीमें भी अलर्ट हैं। नाव, स्टीमर अलग से मंगाए जा रहे हैं।
2 of 5
बुढ़नपुरा गांव स्थित तपस्वी कुटी का तटबंध।
- फोटो : अमर उजाला।
घाघरा, राप्ती और रोहिन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अयोध्या में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास है। यह नदी गोरखपुर के खजनी, गोला तहसील क्षेत्र होकर बहती है। इसकी चपेट में कई गांव आ सकते हैं। इस वजह से हाई अलर्ट घोषित किया गया है। बुधवार की सुबह इस नदी का जलस्तर जहां 92. 410 मीटर रिकार्ड किया गया था, वहीं शाम चार बजे 92.750 मीटर पहुंच गया।
3 of 5
गोला बाजार के पास घाघरा नदी का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
8 घंटे में ही जलस्तर 340 सेंटीमीटर बढ़ गया। इसी तरह गोरखपुर के राजघाट में राप्ती का जलस्तर सुबह 73. 180 मीटर था, जो शाम को 73.240 मीटर पहुंच गया। आठ घंटे में इस नदी का जलस्तर 60 सेंटीमीटर बढ़ा है। त्रिमुहानी घाट पर रोहिन नदी का जलस्तर सुबह 79.360 मीटर था, जो शाम को 79.670 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बड़हलगंज के पास सरयू नदी का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
पांच नदियों से घिरा है गोरखपुर
गोरखपुर पांच नदियों से घिरा है। जिले से होकर गुजरने वाली नदियों पर 68 तटबंध हैं। इसकी कुल लंबाई 457. 7 किलोमीटर है। गोरखपुर में घाघरा नदी का क्षेत्र 77 किलोमीटर है। राप्ती नदी 134 किलोमीटर की लंबाई में बहती है। रोहिन नदी 30 किलोमीटर, कुआनो 23 और गोर्रा नदी 17 किलोमीटर की लंबाई में बहती है।
विज्ञापन
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे ने बताया कि घाघरा नदी के शाहपुर खड़कपुर सुपाई तटबंध पर तीन बड़ी प्रोजेक्ट इस साल स्वीकृत हुए थे। तीनों प्रोजेक्ट बाढ़ निरोधक थे। 15 जून के पहले काम पूरा होना था लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से दिक्कत हो गई। लॉकडाउन में कामकाज नहीं हो सका। कहीं भी कोई खतरा नहीं है। सब कुछ नियंत्रण में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।