कोरोना वायरस के मरीज भले ही अब तक गोरखपुर में न मिले हो, लेकिन एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य महकमे ने इससे निपटने के इंतजाम कर लिए है। जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए छह बेड और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार हो गया है। इनमें स्टाफ नर्स से लेकर डॉक्टरों तक की ड्यूटी लगा दी गई है। अत्याधुनिक मशीनों के साथ स्टाफ नर्स को पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूमेंट) भी दे दिए गए हैं।
कोरोनावायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वेंटीलेटर से बिजली न रहने पर भी करीब आठ घंटे तक मरीजों को सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा डॉक्टरों के साथ विशेष ट्रेनिंग देकर स्टाफ नर्स की तैनाती भी की गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार है। इसमें दो डॉक्टरों की तैनाती के साथ स्टाफ नर्स लगाई गई हैं। अब तक एक भी मरीज मेडिकल कॉलेज में नहीं आया है।
हनीमून के लिए विदेश जाने से किनारा
25 से अधिक देशों में पांव पसार चुके कोरोना वायरस का असर हनीमून मनाने के लिए तैयार जोड़ों पर भी पड़ा है। कई नए जोड़ों ने पहले से बुक थाइलैंड, इटली और सिंगापुर के पैकेज कैंसल हो गए। ट्रू डील टूर एंड ट्रेवल एजेंसी के प्रोपराइटर अमन अरोड़ा के मुताबिक कोराना वायरस से टूर एंड ट्रेवल कारोबार को बड़ा झटका लगा है। तीन हनीमून पैकेज कैंसल हो चुके हैं, जबकि कुछ ने पैकेज स्थगित करा दिए।
प्रतीक ऑनलाइन सर्विसेज के प्रोपराइटर संतोष कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण थाईलैंड के दो हनीमून पैकेज कैंसल हुए हैं। विदेश जाने से लोग कतरा रहे हैं। बुकिंग लगभग ठप है। रॉयल टूर एंड ट्रेवल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अहमद माज ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण सिंगापुर के पैकेज कैंसल हुए हैं। होपफन टूर एंड ट्रेवल एजेंसी के प्रोपराइटर अमित पोद्दार ने बताया कि फरवरी और मार्च के बीच के 10 से ज्यादा टूर पैकेज स्थगित कराए जा चुके हैं। इसमें हनीमून पैकेज भी शामिल हैं। कुछ लोग यात्रा की तारीख दो महीने आगे बढ़ाने को भी कह रहे हैं।
57 की हुई अब तक स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस को लेकर सतर्क स्वास्थ्य महकमे ने विदेश से आए दो लापता लोगों को मंगलवार को ढूंढ निकाला। एक युवक ईरान सेे कुछ दिनों पूर्व आया है, जबकि दूसरा थाईलैंड से। दोनों की स्क्रीनिंग करते हुए एक महीने तक मास्क लगाने और लोगों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विभाग की ओर से अब तक विदेशों से हाल में आए 57 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
रविवार को तीन लोगों के विदेश से आने की सूचना मिली थी। इसमें गोरखपुर के श्री कुमार तो मिले और उनकी जांच हुई। बाकी दो में एक को पिपराइच और दूसरे को कौड़ीराम से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ढूंढ निकाला। पिपराइच का रहने वाला युवक ईरान से आया है, जबकि कौड़ीराम का युवक थाईलैंड से आया है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दोनों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रखे हुए है।