फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

Wed, 04 Mar 2020 09:54 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Mar 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Six in district hospital and 10 isolation wards in BRD ready after Coronavirus alert in UP
Corona virus - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के मरीज भले ही अब तक गोरखपुर में न मिले हो, लेकिन एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य महकमे ने इससे निपटने के इंतजाम कर लिए है। जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए छह बेड और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार हो गया है। इनमें स्टाफ नर्स से लेकर डॉक्टरों तक की ड्यूटी लगा दी गई है। अत्याधुनिक मशीनों के साथ स्टाफ नर्स को पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूमेंट) भी दे दिए गए हैं।  

Six in district hospital and 10 isolation wards in BRD ready after Coronavirus alert in UP
corona virus - फोटो : सोशल मीडिया
चीन सहित करीब 25 देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है। वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसे लेकर भारत सरकार सहित प्रदेश सरकार भी अलर्ट है। यही कारण कि चीन से लेकर दुबई, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य महकमा कर रहा है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ एके सिंह ने बताया कि अस्पताल की कैंसर यूनिट में अलग से छह बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इनमें तीन बेड पर ट्रांसपोर्ट वेंटीलेटर की सुविधा भी दी गई है।
Six in district hospital and 10 isolation wards in BRD ready after Coronavirus alert in UP
नेपाल से आए चीनी नागरिको का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

इस वेंटीलेटर से बिजली न रहने पर भी करीब आठ घंटे तक मरीजों को सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा डॉक्टरों के साथ विशेष ट्रेनिंग देकर स्टाफ नर्स की तैनाती भी की गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार है। इसमें दो डॉक्टरों की तैनाती के साथ स्टाफ नर्स लगाई गई हैं। अब तक एक भी मरीज मेडिकल कॉलेज में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Six in district hospital and 10 isolation wards in BRD ready after Coronavirus alert in UP
भारत-नेपाल सीमा पर जुटे चीनी नागरिक। (file) - फोटो : अमर उजाला।

हनीमून के लिए विदेश जाने से किनारा
25 से अधिक देशों में पांव पसार चुके कोरोना वायरस का असर हनीमून मनाने के लिए तैयार जोड़ों पर भी पड़ा है। कई नए जोड़ों ने  पहले से बुक थाइलैंड, इटली और सिंगापुर के  पैकेज कैंसल हो गए। ट्रू डील टूर एंड ट्रेवल एजेंसी के प्रोपराइटर अमन अरोड़ा के मुताबिक कोराना वायरस से टूर एंड ट्रेवल कारोबार को बड़ा झटका लगा है। तीन हनीमून पैकेज कैंसल हो चुके हैं, जबकि कुछ ने पैकेज स्थगित करा दिए।  

प्रतीक ऑनलाइन सर्विसेज के प्रोपराइटर संतोष कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण थाईलैंड के दो हनीमून पैकेज कैंसल हुए हैं। विदेश जाने से लोग कतरा रहे हैं। बुकिंग लगभग ठप है। रॉयल टूर एंड ट्रेवल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अहमद माज ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण सिंगापुर के पैकेज कैंसल हुए हैं। होपफन टूर एंड ट्रेवल एजेंसी के प्रोपराइटर अमित पोद्दार ने बताया कि फरवरी और मार्च के बीच के 10 से ज्यादा टूर पैकेज स्थगित कराए जा चुके हैं। इसमें हनीमून पैकेज भी शामिल हैं। कुछ लोग यात्रा की तारीख दो महीने आगे बढ़ाने को भी कह रहे हैं।

विज्ञापन
Six in district hospital and 10 isolation wards in BRD ready after Coronavirus alert in UP
भारत-नेपाल सीमा पर डॉक्टरों की कई टीम को तैनात किया गया है। - फोटो : अमर उजाला।

57 की हुई अब तक स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस को लेकर सतर्क स्वास्थ्य महकमे ने विदेश से आए दो लापता लोगों को मंगलवार को ढूंढ निकाला। एक युवक ईरान सेे कुछ दिनों पूर्व आया है, जबकि दूसरा थाईलैंड से। दोनों की स्क्रीनिंग करते हुए एक महीने तक मास्क लगाने और लोगों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विभाग की ओर से अब तक विदेशों से हाल में आए 57 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

रविवार को तीन लोगों के विदेश से आने की सूचना मिली थी। इसमें गोरखपुर के श्री कुमार तो मिले और उनकी जांच हुई। बाकी दो में एक को पिपराइच और दूसरे को कौड़ीराम से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ढूंढ निकाला। पिपराइच का रहने वाला युवक ईरान से आया है, जबकि कौड़ीराम का युवक थाईलैंड से आया है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दोनों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रखे हुए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed