फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीएसई: बारहवीं में आरपीएम के श्रेष्ठ जायसवाल को मिला 99.6 फीसदी नंबर, रोके गए रिजल्ट घोषित

Wed, 04 Aug 2021 05:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Aug 2021 05:46 PM IST
सार

पहली बार मान्यता पाने वाले विद्यालयों के रोके गए रिजल्ट घोषित, गणित, बायोलॉजी, ह्यूमिनिटीज और कॉमर्स में विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन।

विज्ञापन
Shrestha Jaiswal of RPM got 99.6 percent marks in class 12
CBSE Result - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने पहली बार मान्यता पाने वाले विद्यालयों के बारहवीं कक्षा के रोके गए परीक्षा परिणाम मंगलवार की देररात घोषित कर दिए हैं। आरपीएम एकेडमी के छात्र श्रेष्ठ जायसवाल ने 99.6 फीसदी मार्क्स हासिल करके श्रेष्ठता साबित की है। श्रेष्ठ ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन, किशोर वैज्ञानिक फेलोशिप योजना, अखिल भारतीय बायोलॉजी और केमिस्ट्री ओलंपियाड में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। मैथ व बायोलॉजी से बारहवीं की पढ़ाई एक साथ करने वाले श्रेष्ठ शुरू से मेधावी हैं।



सीबीएसई ने इतिहास में पहली बार बारहवीं कक्षा का परिणाम दो चरणों में घोषित किया है। पहले पुरानी मान्यता हासिल करने वाले विद्यालयों के परिणाम घोषित किए गए। अब नई मान्यता वाले विद्यालयों का नंबर आया है। बहरहाल, घोषित परिणाम में शहर के मेधावियों का दबदबा है। ज्यादातर विद्यार्थी अच्छे मार्क्स से पास हुए हैं। विद्यालयों का परिणाम 100 फीसदी बताया गया है।

 

Shrestha Jaiswal of RPM got 99.6 percent marks in class 12
cbse result - फोटो : अमर उजाला।

लड़कों की तुलना में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। आरपीएम एकेडमी के श्रेष्ठ जायसवाल ने जहां मैथ संवर्ग में सर्वाधिक मार्क्स हासिल किए हैं, वहीं बायोलॉजी में रवि चौधरी ने 97.4 फीसदी मार्क्स हासिल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।  कॉमर्स संवर्ग में विकल्प वर्मा ने 96.4 फीसदी मार्क्स हासिल किया है। ह्यूमिनिटीज में रितिका दुबे और मनोज यादव ने 96.4 फीसदी मार्क्स लाकर संयुक्त रूप से झंडा गाड़ा है।

 

Shrestha Jaiswal of RPM got 99.6 percent marks in class 12
cbse result - फोटो : अमर उजाला।

इसलिए रुका था रिजल्ट
जिन स्कूलों को बारहवीं कक्षा की मान्यता पहली बार मिली थी, उन सबके रिजल्ट रोक दिए गए थे। पूरे देश में इस तरह के एक हजार से ज्यादा विद्यालय थे। गोरखपुर में आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी सहित कुछ स्कूलों के रिजल्ट भी रुके थे। दरअसल, बोर्ड ने तीन साल के प्रदर्शन को आधार बनाकर रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था। जिन स्कूलों को नई मान्यता मिली थी, वह इस शर्त को पूरी नहीं कर पा रहे थे। अब व्यवस्था में बदलाव के साथ रिजल्ट जारी करने की अनुमति दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shrestha Jaiswal of RPM got 99.6 percent marks in class 12
cbse result - फोटो : अमर उजाला।

ये है अलग-अलग संवर्ग की मेरिट लिस्ट

मैथ

विद्यार्थी            फीसदी
श्रेष्ठ जायसवाल     99.6
आर्यांश बच्चन      97.6
प्रशांत कुमार सिंह   97.4
हर्षिता यादव        96.6
आदित्य कुमार      96.4
अस्मित यादव       96.4
नितिन कुमार सिंह   96.4
प्रियांशु रतन         96.4
अतुल कुमार         96
हर्ष उपाध्याय        96
उर्विज जायसवाल    95.6
प्रियांशी चतुर्वेदी      95.4
रामलला पांडेय       95.4
संभव्या सेठी       95
हर्षित सिंह         94.6
आदर्श सिंह        94.4
अंकित निषाद      94.4
सर्वज्ञ अग्रवाल     94.4
सूर्यांश रणविजय श्रीनेत 94.4
हरिओम त्रिपाठी         94.2
मोहम्मद अबदुल्लाह अयान 94.2
आदित्य गुप्ता           94
भानु प्रताप सिंह       94
 यश अग्रहरी          94
आदित्य सिंह          93
मनस्वति पांडेय       92.8
 
बायोलॉजी
रवि चौधरी                  97.4
शाइजा जमर                 96.2
संस्कृति त्रिपाठी             95.6
सात्विक धर द्विवेदी      95
शिवांगी गुप्ता             94
तन्वी सिंह                   93.6
सृष्टि तिवारी                 93
पवनी पांडेय                 92.4
शगुन अग्रवाल          92
युवराज गुप्ता                 91.6
अमरदीप                90.8
दीक्षा                          90.2
 
 

विज्ञापन
Shrestha Jaiswal of RPM got 99.6 percent marks in class 12
cbse result - फोटो : अमर उजाला।
कॉमर्स
विकल्प वर्मा               96.4
आशीष कुमार सिंह       95.6
अफशां प्रवीन            94.2
प्रियांशी सिंह             93.2
खुशी गुप्ता                     90.4
 
ह्यूमिनिटीज
रितिका दुबे                  96.4
मनोज यादव                 96.4
अमरेंद्र प्रताप सिंह        95.6
प्रशंसा तिवारी                94
हर्षिता जायसवाल         92.4          
पूनम कुमारी             92.4
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed