फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीडीयू में छात्रा की मौत मामला: जिस विभागाध्यक्ष पर लगा है हत्या का आरोप, 16 साल पहले भी विवादों में घिरी थी प्रोफेसर

Wed, 04 Aug 2021 04:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Aug 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Murder Case Of Student In Gorakhpur University story of Home Science Department HOD Divya Rani
विभागाध्यक्ष दिव्या रानी व मृत छात्रा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की छात्रा प्रियंका कुमारी (21) की 31 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में परीक्षा के दौरान मौत हो गई थी। उसकी मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। छात्रा के पिता विनोद की तहरीर पर पुलिस ने गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष दिव्या रानी और कर्मचारियों के खिलाफ सोमवार को हत्या का केस दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी। ये पहली बार नहीं है जब दिव्या रानी के ऊपर कोई आरोप लगा हो। बल्कि इसके पहले भी पूर्व में उनके ऊपर गंभीर आरोप लग चुके हैं। हालांकि बाद में उन्हें जांच में क्लीन चिट मिल गई थी।


जानकारी के मुताबिक, गत शनिवार को गृह विज्ञान विभाग के स्टोर रूम में प्रियंका कुमारी का शव दुपट्टे से बनाए गए फंदे से लटकता मिला था। केस दर्ज कराने के बाद ही मृतका के पिता ने दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...
Murder Case Of Student In Gorakhpur University story of Home Science Department HOD Divya Rani
विभागाध्यक्ष दिव्या रानी व मृत छात्रा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

2005 में दिव्या रानी के घर में मिली थी लाश
2005 में दिव्या रानी के कैंट स्थित हीरापुरी कॉलोनी में बने सरकारी आवास पर 13 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। बच्ची प्रोफेसर के घर पर रहकर काम करती थी। दीवार की खिड़की से लटकती उसकी लाश पुलिस ने बरामद की थी। दीवार से महज कुछ फुट ऊंची खिड़की से उसकी लाश फंदे से लटकी हुई थी। जबकि पैर जमीन को छू रहा था।

Murder Case Of Student In Gorakhpur University story of Home Science Department HOD Divya Rani
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में भी बच्ची के परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने डॉ. दिव्या रानी के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज किया था। लेकिन बाद में इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई। हालांकि सीबीसीआईडी की जांच में मामला आत्महत्या का निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Case Of Student In Gorakhpur University story of Home Science Department HOD Divya Rani
मृतका के घर पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष दिव्या रानी ने कहा कि जो वर्षों पहले हुआ था। वह महज एक हादसा था। उसे इस मामले से जोड़ना ठीक नहीं है। छात्रा की मौत के मामले में विभागाध्यक्ष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ, मुझे इसकी जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की। उन्होंने कहा कि घटना का पर्दाफाश होना बेहद जरूरी है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Murder Case Of Student In Gorakhpur University story of Home Science Department HOD Divya Rani
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं, एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। कमेटी ने विवेचक को अपनी रिपोर्ट सौंपी है जिसमें पुराने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सही ठहराया गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed