Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three Voter Lists Three Different Figures 3000 BLOs to Investigate 10.10 Lakh Voter Gap from November 17

गोरखपुर: तीन सूचियां, तीन आंकड़े... 10.10 लाख का अंतर, 17 नवंबर से तीन हजार बीएलओ तलाशेंगे अंतर

Fri, 13 Nov 2026 01:16 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 13 Nov 2026 01:16 AM IST
सार

अभियान के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। जिन मतदाताओं के नाम दो जगह दर्ज होंगे, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। उनकी सहमति के बाद एक स्थान से नाम हटाया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची से कटे हुए पात्र लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी चलेगी।

विज्ञापन
Three Voter Lists Three Different Figures 3000 BLOs to Investigate 10.10 Lakh Voter Gap from November 17
तीनों सूचियों का मिलान कर बीएलओ मतदाताओं की वास्तविक संख्या का पता लगाएंगे। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई जेनरेटेड

विस्तार

पंचायत, नगर निकाय और विधानसभा की मतदाता सूचियों के अलग-अलग आंकड़ों से सामने आए अंतर को अब तलाशा जाएगा। इसके लिए 17 नवंबर से तीन हजार बीएलओ गांवों और शहरों में उतरेंगे। तीनों सूचियों का मिलान कर मतदाताओं की वास्तविक संख्या का पता लगाएंगे। बीएलओ गांवों और नगर निकायों में पंचायत, निकाय और विधानसभा की मतदाता सूचियों का मिलान करेंगे। इसके लिए प्रधान, पूर्व प्रधान, पार्षद और पूर्व पार्षदों, अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

Trending Videos

दरअसल, पंचायत और निकाय की सूची में विधानसभा की अपेक्षा 10,10,812 मतदाता अधिक हैं। विधानसभा मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम कटने का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई बार उठा चुके हैं। इसे लेकर प्रशासन गंभीर है। अभियान के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि विधानसभा की मतदाता सूची में पंचायत और निकाय की अपेक्षा मतदाताओं की संख्या कम क्यों है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर समझने के लिए प्रक्रिया को समझना जरूरी

हालांकि, जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इसका अंतर समझने के लिए सूची तैयार करने की प्रक्रिया को समझना जरूरी है। कौवाडील की ग्राम प्रशासक (प्रधान) रेनू शर्मा बताती हैं, गांवों में हर व्यक्ति दूसरे को जानता है। एक-एक वोट की गणना की जाती है, जो मतदाता बाहर निवास करते हैं उनसे भी दस्तावेज मंगाकर मतदाता बनवाया जाता है। जबकि विधानसभा की मतदाता सूची में बहुत रुचि रहती नहीं है। यही कारण है कि उसमें मतदाता की संख्या कम हो जाती है।

विज्ञापन

जब तक सभी की एक सूची नहीं बनेगी यह अंतर बना रहेगा

ग्राम बड़ैला के पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश कहते हैं, जब तक सभी की एक सूची नहीं बनेगी यह अंतर रहेगा। विधानसभा क्षेत्र का दायरा बड़ा होता है, मतदाता सूची को परखने की जिम्मेदारी राजनीतिक दलों के बूथ प्रभारियों की होती है। वे ज्यादा रुचि दिखाते नहीं है।

नगर निगम के नामित पार्षद आलोक सिंह विशेन का कहना है कि मतदाता सूची का सही से पुनरीक्षण न होना सबसे बड़ा कारण है। एक ही व्यक्ति का कई वार्डों में नाम है, इससे भी मतदाता सूची में संख्या बढ़ जाती है। मृतकों के नाम भी नहीं हटे हैं। जब चुनाव की घोषणा होती है तभी बीएलओ आते हैं। जैसे-तैसे काम करते हैं। सूची में नाम जुड़ते ज्यादा हैं और कटते कम हैं।

डुप्लिकेट नाम भी कटेंगे

अभियान के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। जिन मतदाताओं के नाम दो जगह दर्ज होंगे, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। उनकी सहमति के बाद एक स्थान से नाम हटाया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची से कटे हुए पात्र लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी चलेगी।

पंचायत सूची में हटाए गए हैं 2.76 लाख मतदाता

पंचायत मतदाता सूची का पहले भी दो बार पुनरीक्षण हो चुका है। पहली बार ब्लॉक और दूसरी बार जिले को इकाई मानकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संभावित दोहरे मतदाताओं की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई थी। दिसंबर 2025 में ब्लॉक इकाई के आधार पर 5.16 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया गया था। इसमें 1.51 लाख नाम सूची से हटाए गए थे। इसके बाद मार्च 2026 में जिले को इकाई मानकर 12.35 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची दी गई। सत्यापन के बाद 1.26 लाख नाम हटाए गए थे।

मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या

  • पंचायत 29,63,142

  • नगर निकाय 13,43,000

  • विधानसभा 32,95,330

  • पंचायत और निकाय का कुल 43,06,142

  • कुल अंतर 10,10,812

16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज होंगी

भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला रहा है। इसके तहत 17 नवंबर को मतदाता सूची के प्रारूप (ड्राफ्ट) का प्रकाशन किया जाएगा। इस पर 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण करने के बाद चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

प्रमुख तारीखें

  • 17 नवंबर : मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन

  • 16 दिसंबर : दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि

  • चार जनवरी : अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

 

विधानसभा, नगर निकाय और पंचायत की मतदाता सूचियों में दर्ज नामों का मिलान 17 नवंबर से अभियान चलाकर किया जाएगा। जिनके नाम दर्ज नहीं है उनके जोड़ने की प्रक्रिया होगी। इसके तहत एक से अधिक सूचियों में दर्ज मतदाताओं और डुप्लिकेट नामों की पहचान की जाएगी। मिलान के दौरान डुप्लिकेट नामों को हटाने के लिए संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, जिन मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं, उन्हें दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। -दीपक मीणा, डीएम, गोरखपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed