विभिन्न प्रांतों से श्रमिकों को लेकर बुधवार को 12 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इन ट्रेनों से 10577 श्रमिक और उनके परिजन उतरे। इन सभी लोगों को लाइन में लगवाकर कर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
2 of 5
migrant people
- फोटो : अमर उजाला।
सभी श्रमिकों को प्लेटफॉर्म पर ही लंच पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं। सभी को बसों में बैठाकर गंतव्य तक भेजा गया। हालांकि इस दौरान किसी के शरीर का तापमान भी ज्यादा नहीं मिला।
3 of 5
migrant people
- फोटो : अमर उजाला।
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को इस समय प्लेटफॉर्म एक, दो व नौ पर लाया जा रहा है। तीनों ही प्लेटफॉर्म पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की ओर से श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
4 of 5
migrant people
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों की भी ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर लगा दी गई है। कुल 68 अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो छह-छह घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं। श्रमिकों का नाम-पता नोट कर प्रशासन को सौंप रहे हैं।
5 of 5
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते गोरखपुर रेलवे स्टेशन देश का पहला ऐसा शहर बन गया है। जहां लॉकडाउन के दौरान अबतक 200 से अधिक ट्रेनें आई हैं। गोरखपुर में 24 मई तक 194 ट्रेनों से 2,08,991 प्रवासी श्रमिक आ चुके थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।