फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाभारत काल में अर्जुन ने की थी इस मंदिर की स्थापना, अज्ञातवास में पांडवों ने यहां बिताए थे दिन

Thu, 28 May 2020 03:56 PM IST
vivek shukla विवेक जायसवाल, महराजगंज।
विवेक जायसवाल, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Special story of Lehra Mandir in Maharajganj
Lehra Mandir - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में वैसे तो तमाम देवी स्थान हैं लेकिन मां लेहड़ा देवी मंदिर का ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। महाभारत काल में पांडवों ने इस क्षेत्र में वक्त गुजारा था। इतिहास के पन्नों में दर्ज मंदिर की पूरी कहानी में बहुत सारे रोचक तथ्य हैं। जिन्हें जानने को हर कोई उत्सुक रहता है।

Special story of Lehra Mandir in Maharajganj
Mahabharat - फोटो : Social media

अरदौना में लेहड़ा देवी का मंदिर है। यह फरेंदा शहर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर है। पुराने समय में यह स्थान आर्द्र वन नाम के सघन जंगल से घिरा हुआ था। पवह नदी के तट पर मां वनदेवी दुर्गा का मंदिर है। मान्यता है कि अरदौना देवी के मंदिर की स्थापना महाभारत काल में पांडवों के अज्ञातवास काल में स्वयं अर्जुन ने की थी।

Special story of Lehra Mandir in Maharajganj
Lehra Mandir - फोटो : अमर उजाला।

पहले समय में इस मंदिर को अरदौना देवी स्थान के नाम से जाना जाता था। लेकिन बाद में इस मंदिर का नाम लेहड़ा देवी मंदिर रखा दिया गया। वर्तमान समय में यह मंदिर लेहड़ा देवी मंदिर के नाम से ही जाना जाता है। अज्ञातवास काल के दौरान अर्जुन ने इस जगह पर वनदेवी की पूजा की थी। अर्जुन की पूजा से प्रसन्न होकर वनदेवी मां भगवती दुर्गा ने उसे अमोध शक्तियां प्रदान की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special story of Lehra Mandir in Maharajganj
Lehra Mandir - फोटो : अमर उजाला।

मंदिर के पुजारी पं. देवी दत्त पांडेय ने बताया कि कोरोना के वजह से मंदिर के कपाट श्रदालुओं के लिए बंद हैं। मां भगवती से प्रार्थना है कि देश को जल्दी कोरोना से मुक्त करें। कोरोना महामारी से पहले इस मंदिर में नेपाल, बिहार, गोरखपुर समेत आस पास के तमाम जिलों से श्रद्धालु आते थे। महाभारत काल में पांडवों ने इस क्षेत्र में कुछ वक्त गुजारा था। ऐसा इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

विज्ञापन
Special story of Lehra Mandir in Maharajganj
Lehra Mandir - फोटो : अमर उजाला।

वनदेवी मां ने युवती की रक्षा की
पांडवों के अज्ञातवास के दौरान मां भगवती के आदेशानुसार अर्जुन ने इस जगह पर शक्ति पीठ की स्थापना की थी। बाद में यहीं अदरौना देवी के नाम से प्रसिद्ध हुई। मान्यता है कि एक बार कोई युवती नाव से पवह नदी पार कर रही थी। तब उस युवती को देखकर नाविक की नियत खराब हो गई। उस समय वनदेवी मां ने स्वयं प्रकट होकर उस युवती की रक्षा की थी। नाविकों को नाव के साथ ही उसी समय जल समाधि दे दी थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed