{"_id":"6af77f65eaf381f318071905","slug":"cpl-8-to-kick-off-players-auction-held-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1517416-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीएचपीएल-8 का होगा आगाज, खिलाड़ियों की हुई नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीएचपीएल-8 का होगा आगाज, खिलाड़ियों की हुई नीलामी
Sat, 14 Nov 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
- 16 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग, 18 से 22 दिसंबर तक होंगे मुकाबले
गोरखपुर। गोरखपुर प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण (जीएचपीएल-8) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इसके साथ ही खिलाड़ियों की नीलामी भी पूरी हुई। नीलामी में खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए टीम संचालकों में उत्साह दिखा। इस बार प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों के कप्तानों का परिचय कराया गया। आयोजन समिति, प्रायोजकों और कप्तानों की बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों, मैचों और अन्य व्यवस्था पर चर्चा की गई।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता 18 से 22 दिसंबर तक जुबिली इंटर कॉलेज, बक्शीपुर के मैदान पर होगी। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 16 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। ट्रॉफी अनावरण और खिलाड़ियों की नीलामी के साथ ही प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति का कहना है कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वहीं, शहर के क्रिकेट प्रेमियों को मुकाबले देखने का मौका मिलेगा।