फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें एमएमएमयूटी दीक्षांत समारोह का माहौल, सोने का तमगा पाकर चहक उठे मालवीयंस

Tue, 09 Feb 2021 08:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Feb 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
See MMMUT convocation atmosphere in pictures
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के पांचवें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 16 टॉपरों के गले में 36 गोल्ड मेडल पहनाए और उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा। राज्यपाल के हाथों सोने का तमगा पाकर मालवीयंस चहक उठे। उनके सहपाठियों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। समारोह के बाद सभी ने सेल्फी ली और जमकर जश्न मनाया। मुख्य अतिथि पर्यावरणविद व जल पुरुष प्रो राजेंद्र सिंह और कुलाधिपति से टिप्स भी मिले, जिसे आत्मसात कर सभी ने आगे बढ़ने का बढ़ने का संकल्प लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 

See MMMUT convocation atmosphere in pictures
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

दीक्षांत समारोह को लेकर मंगलवार की सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल देखने को मिला। अपने परिधान में टॉपर एक ओर फोटो शूट कराने में लगे थे तो वहीं गार्ड ऑफ आनर की तैयारी में एनसीसी कैडेट्स जुटे थे। साढ़े करीब 11 बजे तक पूरा बहु़द्देशीय भवन भर गया। संचालन कर रहे डा. बीके पांडेय ने जैसे ही दोनों अतिथियों के भवन में प्रवेश करने की जानकारी दी, सभी की निगाहें द्वार पर टिक गईं। जहां एनसीसी कैडेट्स गार्ड कमांडर ले. किशन भूषण सहाय के नेतृत्व में कुलाधिपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। थोड़ी ही देर में विद्वतजनों की शोभा यात्रा में गायत्री मंत्र की गूंज के बीच भवन में प्रवेश किया तो सभी खड़े होकर उनका स्वागत किया।

 

See MMMUT convocation atmosphere in pictures
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

दीप प्रज्ज्वलन की आध्यात्मिक औपचारिकता के बाद चुनिंदा विद्यार्थियों ने कुलगीत प्रस्तुत किया और उसके बाद कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कुलाधिपति से समारोह को शुरू करने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही कुलपति ने पहले अतिथियों का स्वागत किया और उसके बाद विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इसी क्रम में कुलाधिपति ने उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देकर कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई। उपाधि पंजिका पर कुलाधपति के हस्ताक्षर के बाद शुरू स्वर्ण पदक वितरण का सिलसिला शुरू हो गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करने के बाद दीक्षा समारोह का समापन हुआ। आभार ज्ञापन कुलसचिव प्रो. जीऊत सिंह और संचालन डा. बीके पांडेय व डा. स्वाती गंगवार ने किया। समारोह में नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, पूर्व महापौर अंजू चौधरी, विक्रम चौधरी आदि मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
See MMMUT convocation atmosphere in pictures
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

मिलने वाली उपाधियों का ब्योरा
कुल उपाधि : 1191
बीटेक के कुल उपाधि : 844
बीटेक सिविल इंजीनियरिंग : 159  
बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग : 150  
बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : 161
बीटेक इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग : 150
 बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 144
बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग : 69
एमटेक की कुल उपाधि : 203
एमबीए : 58
एमसीए : 59
एमएससी भौतिकी : 23
पीएचडी : 15

इन्हें मिला कुलाधिपति मेडल (बीटेक ओवरऑल टॉपर)
अनूप पांडेय (सिविल इंजीनियरिंग)
प्रगति सक्सेना (सिविल इंजीनियरिंग)
 

विज्ञापन
See MMMUT convocation atmosphere in pictures
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

इन्हें मिला कुलपति मेडल
अनूप पांडेय व प्रगति सक्सेना (बीटेक, सिविल)
सुबोध कुमार राय (बीटेक, कंप्यूटर साइंस)
अभय मौर्या  (बीटेक, केमिकल )
शिवशंकर (बीटेक, इलेक्ट्रिकल)
किरन खेतान ( बीटेक, इलेक्ट्रानिक्स)
विनीता सिंह  (बीटेक, मेकेनिकल)
रिया श्रीवास्तव (एमबीए)
अमर प्रकाश चौबे (एमसीए)
आदर्श चंद मिश्रा (एमएससी फिजिक्स)
शुभम सिंह (एमटेक, सिविल)
अरुण त्रिपाठी (एमटेक, कंप्यूटर एंड साइंस)
गरिमा वर्मा (एमटेक, इनफार्मेशन टेक्नालाजी)
तुहिना पांडेय (एमटेक, इलेक्ट्रिकल)
शिवांगी मणि (एमटेक, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन)
अभिषेक पाल (एमटेक, मैकेनिकल)

इन्हें मिली पीएचडी की उपाधि
अंजनेय मणि त्रिपाठी, प्रकाश कुमार सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, अजय कुमार गुप्ता, सुरेश पांडेय, अनुराग द्विवेदी, श्वेता सिंह, नरेंद्र यादव, अनुपमा यादव, रजनीश कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद, मोहम्मद जाहिद रियाज खान, सुकृति यादव, प्रखर कुमार खरवार, प्रियंका जायसवाल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed