{"_id":"62e2399f21187a44260908c4","slug":"seal-on-setting-up-army-recruitment-center-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर में सेना भर्ती केंद्र बनाने पर लगी मुहर, CM योगी की पहल रंग लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर में सेना भर्ती केंद्र बनाने पर लगी मुहर, CM योगी की पहल रंग लाई
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:55 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि सेना के एडीजी के साथ डीएम-एसएसपी की बैठक जीआरडी परिसर में हुई है। इसमें सेना में भर्ती के लिए केंद्र बनाने की सहमति मिली है। अब सेना के साथ प्रशासन व पुलिस के अफसर तालमेल कर आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जनवरी 2023 से (खिचड़ी बाद) गोरखपुर में भी सेना में भर्ती होने लगेगी। इस पर बुधवार को हुई बैठक में सेना के एडीजी रिक्रूटमेंट एनएस राजपुरोहित ने मुहर लगा दी है। एडीजी ने सेना के अफसरों को प्रशासन व पुलिस के साथ मिलकर भर्ती की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
गोरखपुर में सेना में भर्ती के लिए केंद्र खुलने के बाद गोरखपुर-बस्ती मंडल के युवाओं को वाराणसी तक नहीं जाना पड़ेगा। गोरखपुर आकर ही सेना में भर्ती की औपचारिकताएं पूरी की जा सकेंगी। गोरखपुर में सेना में भर्ती के लिए केंद्र बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहल की थी।
2 of 5
सेना भर्ती।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने सेना के अफसरों से वार्ता की थी। इसके बाद एडीजी रिक्रूटमेंट एनएस राजपुरोहित ने डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ जीआरडी परिसर में बैठक कर अपनी सहमति दी है।
3 of 5
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी ने अफसरों को बताया कि सेना में एक साथ 12 जिलों में भर्ती होती है, जिसकी प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। खिचड़ी के बाद होने वाली भर्ती में गोरखपुर केंद्र रहेगा, इसके लिए तैयारी पूरी करनी होगी। भर्ती के दौरान युवाओं की भीड़ आती है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
अभी जाना पड़ता था वाराणसी
गोरखपुर-बस्ती मंडल में प्रतिवर्ष 60 हजार से ज्यादा युवा सेना में भर्ती की तैयारी करते हैं। इन युवाओं को दौड़, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य प्रक्रिया के लिए वाराणसी जाना पड़ता है। गोरखपुर या आसपास के जिलों में सेना में भर्ती के लिए कोई केंद्र नहीं है। इसका संज्ञान मुख्यमंत्री योगी ने लिया और सेना के आला अफसरों से बात करके गोरखपुर में भर्ती केंद्र खोलने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
5 of 5
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि सेना के एडीजी के साथ डीएम-एसएसपी की बैठक जीआरडी परिसर में हुई है। इसमें सेना में भर्ती के लिए केंद्र बनाने की सहमति मिली है। अब सेना के साथ प्रशासन व पुलिस के अफसर तालमेल कर आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे। खिचड़ी बाद गोरखपुर में भर्ती होने की उम्मीद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।