{"_id":"60fd423e7187fd7b2a7165e9","slug":"sawan-somvar-2021-date-auspicious-nakshatra-on-all-monday-of-sawan-month-know-puja-vidhi-of-mahadev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2021: श्रावण मास का पहला सोमवार आज, ऐसे करें महादेव को प्रसन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2021: श्रावण मास का पहला सोमवार आज, ऐसे करें महादेव को प्रसन्न
Mon, 26 Jul 2021 08:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Jul 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
श्रावण मास 2021।
- फोटो : अमर उजाला
देवों के देव महादेव को आराधना से प्रसन्न करने का महीना श्रावण रविवार से शुरु हो गया। श्रावण मास के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शिवालय जाकर विधि विधान से पूजन अर्चन कर महादेव को प्रसन्न किया। वहीं श्रावण मास का पहला सोमवार आज है। आज शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंच महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। ऐसे में शहर में महादेव झरखंडी, कूड़ाघाट, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर राजघाट, मानसरोवर शिव मंदिर अंधियारीबाग, तिवारीपुर स्थित शिवाला सहित सभी शिव मंदिरों में रविवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी। भक्तों को कोविड गाइडलाइन के तहत दर्शन पूजन कराया जा रहा है।
श्रावण मास 2021।
- फोटो : Social media
ऐसे करें पूजन
ज्योतिषाचार्य राकेश पांडेय के अनुसार, श्रावण मास में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नादि से निवृत्त होकर शिवालय जाएं। पंचाक्षरी मंत्र के साथ दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, पंचामृत, इत्र, फलों के रस, गंगाजल के बाद शुद्ध जल से अभिषेक कराएं।

- फोटो : अमर उजाला।
चने की दाल, सरसों तेल, काले तिल, आदि कई सामग्रियों से महादेव का अभिषेक करें। इसके बाद फूल, दूर्वा, बिल्वपत्र, आकपुष्प, धतूरा, कनेल आदि चढ़ाएं। अभ्रक, भांग आदि अर्पित करने के बाद नैवेद्य, फलों से भोग लगाएं। श्रीफल भेंट करने के बाद धूप-दीप से आरती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित शरद चंद्र मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला।
आर्थिक लाभ के साथ दरिद्रता होगी दूर
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार श्रावण मास में इस बार चार सोमवार पड़ेंगे। बताया कि पहला सोमवार 26 जुलाई को होगा। इस दिन धन प्रदाता धनिष्ठा नक्षत्र, सौभाग्य के बाद शोभन योग, वरियानऔर महाशुभ नामक औदायिक योग है।
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार श्रावण मास में इस बार चार सोमवार पड़ेंगे। बताया कि पहला सोमवार 26 जुलाई को होगा। इस दिन धन प्रदाता धनिष्ठा नक्षत्र, सौभाग्य के बाद शोभन योग, वरियानऔर महाशुभ नामक औदायिक योग है।
विज्ञापन
श्रावण मास 2021।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दिन के व्रत से आर्थिक लाभ और दरिद्रता का शमन होगा। इसके साथ ही क्रमशः दो अगस्त को दूसरा, नौ अगस्त को तीसरा एवं 16 अगस्त को श्रावण मास का चौथा सोमवार होगा।