फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: जलभराव के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, नाराज लोगों ने गोरखपुर-देवरिया रोड किया घंटों जाम

Sun, 25 Jul 2021 07:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 25 Jul 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Anger of people erupted against waterlogging people jammed Gorakhpur-Deoria road for hours
जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सिंघाड़िया के पास विभिन्न कॉलोनियों में जलभराव के खिलाफ लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने रविवार को गोरखपुर- देवरिया राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दो दिन में समस्या का समाधान का आश्वासन मिलने पर लोगों ने दोपहर बाद जाम खत्म किया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा गोरखपुर देवरिया मार्ग पर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया था।


नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और जल निगम के अफसरों की लापरवाही से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आगे सिंघड़िया के पास की कॉलोनियों वसुंधरा नगर मौसम विभाग, फ्रेंड्स कॉलोनी, प्रज्ञापुरम, छपरहिया, कमलेशपुरम, श्रवणनगर आदि कॉलोनियों में बारिश खत्म होने के तीन दिन के बाद भी जलभराव बना हुआ है। इससे नाराज कॉलोनी वासियों का रविवार को सब्र का बांध टूट पड़ा। कूड़ाघाट सिंघड़िया में जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोग मजबूरन सड़कों पर उतर आए और  गोरखपुर- देवरिया राजमार्ग जाम कर दिया।
Anger of people erupted against waterlogging people jammed Gorakhpur-Deoria road for hours
स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते सिटी मजिस्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला।
सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन नाराज भीड़ ने उनकी एक न सुनी। उनकी मांग थी कि जब तक इलाके का पानी नहीं निकाला जाता तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। आनन- फानन टीम जलभराव वाले इलाकों में पानी निकालने के लिए रवाना कर दी गई। दोपहर 1.30 बजे सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम के अधिकारियो के आश्वासन पर जाम खुला। 
Anger of people erupted against waterlogging people jammed Gorakhpur-Deoria road for hours
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
कई लोग घरों में ताला लगाकर कर चुके हैं पलायन
देवरिया रोड के सिंघड़िया इलाके के दर्जन भर से अधिक परिवारों ने जलभराव से तंग आकर घरों से पलायन शुरू कर दिया। दरअसल बीते चार दिनों से बारिश न होने के बाद भी देवरिया रोड के सिंघड़िया इलाके अभी भी पूरी तरह जलमग्न हैं। स्थानीय पार्षद से लेकर नागरिकों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। इतना ही नहीं इस इलाके के करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के घर में भी पानी भर गया। लिहाजा उन्हें अपने घरों से पलायन करना पड़ा। मजबूरी वश लोग अपने रिश्तेदारों के घर पर शरण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anger of people erupted against waterlogging people jammed Gorakhpur-Deoria road for hours
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
नगर निगम की ओर से लगाए गए हैं 140 से ज्यादा पंप
नगर निगम ने इस साल जलभराव से निजात दिलाने के लिए 140 से ज्यादा पंपिंग सेट की व्यवस्था की थी लेकिन कई इलाकों में जलभराव के कारण व्यवस्था फेल हो गई है। 
विज्ञापन
Anger of people erupted against waterlogging people jammed Gorakhpur-Deoria road for hours
गोरखपुर में जलभराव की समस्या से जूझते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
तीन दिनों की बारिश में डूब गया था आधा शहर, कुछ इलाकों में चली नाव 
दरअसल बीते दिनों महज तीन दिनों की बारिश में गोरखपुर शहर का आधा हिस्सा डूब गया। सांसद रवि किशन, नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल समेत कई विधायकों के घर भी पानी से घिर गए। इस दौरान बशारतपुर और गणेशपुरम, ओमनगर कॉलोनियों में नाव तक चलने लगी। वहीं देवरिया रोड के सिंघड़िया इलाके के दर्जन भर से अधिक परिवारों ने जलभराव से तंग आकर घरों से पलायन शुरू कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed