फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2021 में नहीं होगा शनि का राशि परिवर्तन, जानिए क्या है वजह

Thu, 31 Dec 2020 05:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 31 Dec 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Saturn zodiac sign will not change in year 2021
शनि मंदिर - फोटो : अमर उजाला।

न्याय के देवता और सूर्य पुत्र शनि को कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि की कृपा हो तो व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं और उसे हर काम में सफलता मिलती है। वहीं अगर शनि की बुरी दृष्टि पड़ जाए तो व्यक्ति बने बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी जानकारी...

Saturn zodiac sign will not change in year 2021
शनि - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शनिदेव साल 2021 में राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। शनिदेव मकर राशि में ही पूरे साल विराजमान रहेंगे। शनि का कार्यक्रम ढाई साल का होता है ऐसे में 18 जनवरी 2023 तक शनि मकर राशि में ही स्वग्रही रहेंगे। लेकिन साल 2021 में शनि का नक्षत्र परिवर्तन होगा। 22 जनवरी को शनिदेव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Saturn zodiac sign will not change in year 2021
शनि - फोटो : social media

ज्योतिषाचार्य पंडित बृजेश पांडेय के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। ज्योतिष में हर व्यक्ति को एक न एक बार शनि के न्याय चक्र का सामना करना ही पड़ता है। कई लोग शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान होते हैं। शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात वर्ष चलती है। वहीं, ढैय्या ढाई वर्ष तक चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturn zodiac sign will not change in year 2021
शनि मंदिर - फोटो : अमर उजाला।

इन राशि वालों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती
वर्ष 2021 में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। ऐसे में सावधानी के तौर पर मंगलवार और शनिवार को शनि के उपाय किए जा सकते हैं।

 

विज्ञापन
Saturn zodiac sign will not change in year 2021
शनि - फोटो : अमर उजाला
शनि की ढैय्या
मिथुन और तुला राशि पर वर्ष 2021 में शनि की ढैय्या रहेगी। ऐसे में इसके प्रभाव को कम करने के लिए शनि के मंत्रों का जाप किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed