{"_id":"6ad68a33d1c6f544310d1c12","slug":"teacher-mlc-election-18-booths-set-up-in-the-district-for-voting-on-the-23rd-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1492484-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी चुनाव: 23 को मतदान के लिए बनाए गए जिले में 18 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी चुनाव: 23 को मतदान के लिए बनाए गए जिले में 18 बूथ
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा जिसमें 54,303 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिले में नगर निगम से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
डीएम एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दीपक मीणा ने बताया कि माध्यमिक और उच्च स्तर के विद्यालयों के शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों का निर्धारण क्षेत्रवार किया गया है। इससे मतदाता अपने विद्यालय के क्षेत्र के अनुसार निर्धारित स्थान पर मतदान कर सकेंगे। पीपीगंज और कैंपियरगंज क्षेत्र के लिए बापू इंटर कॉलेज और क्षेत्र पंचायत कार्यालय, कैंपियरगंज को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा पिपराइच, चौरीचौरा, सहजनवां, खजनी, उरुवा, बांसगांव, गगहा और गोला के लिए भी मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में डीएवी इंटर कॉलेज, अभय नंदन इंटर कॉलेज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय चरगावां, रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, डीएवी डिग्री कॉलेज, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज और तुलसीराम इंटर कॉलेज जैसे कई केंद्र हैं।
-
23 के पहले मांगी गई आपत्ति
डीएम ने बताया कि 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इस संबंध में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गई हैं। इच्छुक व्यक्ति और संबंधित पक्ष 23 अक्तूबर से पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में लिखित रूप से अपनी आपत्ति या सुझाव उपलब्ध करा सकते हैं।