फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में कहीं रिमझिम बारिश से राहत, कहीं उमस भरी गर्मी से आफत

Sat, 25 Jun 2022 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Jun 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
Relief from drizzling rain in Gorakhpur
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में शुक्रवार को शहर में मौसम का नजारा कुछ जुदा नजर आया। कुछ इलाके में हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई तो अधिकांश इलाकों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहें। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हालांकि अगले दो तीन दिन में मानसून की गोरखपुर में दस्तक देने की संभावना है, लेकिन स्थानीय सिस्टम की वजह से शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।



 

Relief from drizzling rain in Gorakhpur
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के बावजूद बादलों का आना जाना लगा रहा। गोरखनाथ, गोरखपुर विश्वविद्यालय, मोहद्दीपुर, मेडिकल कॉलेज रोड समेत कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, रुस्तमपुर, बेतियाहाता, नगर निगम आदि क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहें।

 

Relief from drizzling rain in Gorakhpur
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि लोकल हीट-अप की वजह से गोरखपुर के विभिन्न इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। लेकिन अगले दो तीन दिनों में गोरखपुर में मानसून की दस्तक हो सकती है। 27 जून को अच्छी बारिश की संभावना है। 27 से बारिश शुरू होगी तो कुछ दिनों तक होती रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relief from drizzling rain in Gorakhpur
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

सामान्य तौर पर बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम  की वजह से मानसून की बारिश होती है। लेकिन, इस बार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बिहार आते-आते कमजोर पड़ जा रहा है। पुरवा हवा का साथ नहीं मिलने से मानसून का सिस्टम पूर्वी उत्तरप्रदेश तक नहीं पहुंच पा रहा है। पुरवा हवा बंगाल से निकलने के बाद असम की ओर से मुड़ जा रही है। इस वजह से असम में अच्छी खासी बारिश हो रही है।

 

विज्ञापन
Relief from drizzling rain in Gorakhpur
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही। सहजनवां के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, शाम को मौसम बेहतर होने से बड़ी संख्या में लोगों ने रामगढ़ ताल का रुख किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed