फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PUBG Killer In Deoria: दादा-दादी को जेल कराने के लिए मासूम को दी दर्दनाक मौत, मुंह में डाला गोंद, पढ़ें- कातिल का कबूलनामा

Fri, 08 Jul 2022 08:07 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Jul 2022 08:07 AM IST
विज्ञापन
PUBG killer In Deoria he killed When Grandparents Stopped From Playing
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जनपद में एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। दादा-दादी को फंसाने के लिए उसने ऐसी साजिश रची, जिसका पर्दाफाश होने पर लोग सन्न रह गए। दादा-दादी उसे पबजी खेलने से मना करते थे। इसी वजह से वह उनसे खफा रहता था। दोनों को जेल भेजवाने के लिए युवक ने हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। 

निजी ट्यूशन शिक्षक दादा और दादी द्वारा पबजी खेलने से रोकने से खफा युवक ने उनके छह वर्षीय छात्र की हत्या कर शव को घर के शौचालय में छिपा दिया। दादा-दादी को जेल भेजवाने के लिए हत्या को अंजाम देने वाले युवक ने वारदात को अपहरण की शक्ल देने का भी प्रयास किया।

PUBG killer In Deoria he killed When Grandparents Stopped From Playing
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।

उसने गांव के एक खेत में पत्र फेंककर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पत्र में उसने रकम मिलने पर छात्र को मुक्त करने की बात लिखी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने लगभग 12 घंटे में ही शव बरामद कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया। युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।  


 
PUBG killer In Deoria he killed When Grandparents Stopped From Playing
इलाके के लोग - फोटो : अमर उजाला।

लार थाना क्षेत्र के हरखौली निवासी गोरख यादव का पुत्र संस्कार गांव में ही निजी ट्यूशन शिक्षक नरसिंह शर्मा (60) के घर पढ़ने जाया करता था। परिजनों के अनुसार, वह बुधवार दोपहर बाद करीब एक बजे ट्यूशन के लिए घर से निकला था। लौटने में देर होने पर उसके पिता ट्यूशन शिक्षक के घर पहुंचे तो पता चला कि वह ट्यूशन आया ही नहीं। इस पर परिजन उसे गांव में तलाशने लगे। इसी दौरान एक खेत में एक पत्र मिला, जिसमें पांच लाख रुपये की फिरौती मांग की गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
PUBG killer In Deoria he killed When Grandparents Stopped From Playing
मकान - फोटो : अमर उजाला।

रात में ही एसपी संकल्प शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई। संदेह होने पर पुलिस ने ट्यूशन शिक्षक के पौत्र अरुण शर्मा (18) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। उसने गला दबाकर हत्या की बात कुबूल कर ली। बताया कि उसने संस्कार का शव शौचालय में छिपा रखा है। पुलिस ने संस्कार का शव बरामद कर लिया है।

 

 

विज्ञापन
PUBG killer In Deoria he killed When Grandparents Stopped From Playing
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

पूछताछ में अरुण ने पुलिस को बताया कि उसके दादा-दादी उसे पबजी खेलने और रुपये मांगने पर हमेशा डांटते रहते थे। इससे खफा होकर उसने दोनों को जेल भेजवाने के मकसद से संस्कार की हत्या की योजना बनाई।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed