फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: योगी के गढ़ से पूर्वांचल को साध गईं प्रियंका, बोलीं- 'का हालचाल बा, ठीक बानी न आप लोग'

Mon, 01 Nov 2021 10:15 AM IST
vivek shukla राजीव रंजन, गोरखपुर।
राजीव रंजन, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Nov 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi tried to Nishad Scheduled Castes and Brahmin voters with party to win assembly elections
गोरखपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पूरे पूर्वांचल को साध गईं। प्रतिज्ञा रैली में विभिन्न घोषणाओं से निषाद समाज को और उत्पीड़न का जिक्र करके उन्होंने अनुसूचित जाति और ब्राह्मण समाज को साधा।


चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में समर्थकों के हुजूम ने कांग्रेसियों में जोश और उत्साह का संचार कर दिया। गोरखपुर-बस्ती मंडल के अलावा पूर्वांचल के कई अन्य जिलों से हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। लंबे अरसे बाद कांग्रेस पार्टी की किसी रैली में ऐसी भीड़ उमड़ी थी। इसे देखकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना समेत अन्य नेता काफी उत्साहित नजर आए।
Priyanka Gandhi tried to Nishad Scheduled Castes and Brahmin voters with party to win assembly elections
गोरखपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला।
प्रियंका गांधी ने भी नेता और कार्यकर्ताओं से भोजपुरी भाषा में 'का हालचाल बा, ठीक बानी न आप लोग' बोलकर संवाद शुरू किया। एक-एक कर उन्होंने महिलाएं, युवाओं, किसानों के अलावा अनुसूचित जाति, निषाद और ब्राह्मण समाज की बात की।
 
Priyanka Gandhi tried to Nishad Scheduled Castes and Brahmin voters with party to win assembly elections
गोरखपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, गोरखपुर में ही विधानसभा की नौ सीटें हैं। राजनीतिक दलों के पास जो जातीय आंकड़े हैं, उसके मुताबिक यहां करीब पांच लाख निषाद मतदाता हैं। लिहाजा, सभी राजनीतिक दल निषाद वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश कर रहे हैं। इसी लिहाज से भाजपा ने निषाद पार्टी से समझौता किया है। अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने निषाद मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में गुरु मत्स्येंद्रनाथ के नाम पर विश्वविद्यालय खोलने और मछली पालन को कृषि उद्योग का दर्जा देने की घोषणा की गई। नदियों से बालू खनन और मछली पालन का अधिकार फिर से निषाद समाज को देने का दावा किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि वाराणसी के बाद गोरखपुर की रैली ने पूर्वांचल के कांग्रेसियों में उत्साह और जोश का संचार कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi tried to Nishad Scheduled Castes and Brahmin voters with party to win assembly elections
गोरखपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला।
तीन मंडल के दस जिलों में हैं 62 सीटें
प्रियंका गांधी की रैली में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के दस जिलों से कार्यकर्ता, नेता व पार्टी समर्थक आए थे। इन जिलों में विधानसभा की 62 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेेस का प्रदर्शन निराशाजनक था। कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू लगातार दूसरी बार चुनाव जीत सके थे। बस्ती मंडल के संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर व बस्ती की एक भी सीट कांग्रेस के खाते में नहीं आई थी। गोरखपुर की नौ सीटों पर हाथ खाली थे। देवरिया, महराजगंज में भी कोई खास सफलता नहीं मिली थी। आजमगढ़ मंडल में भी प्रदर्शन अच्छा नहीं था। लिहाजा, कांग्रेस का पूरा जोर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन सुधारने पर है। 
विज्ञापन
Priyanka Gandhi tried to Nishad Scheduled Castes and Brahmin voters with party to win assembly elections
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शरद मिश्रा - फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं बदलेंगी समाज का स्वरूप: शरद मिश्रा
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शरद मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो प्रतिज्ञाएं ली हैं वह उत्तर प्रदेश में समाज का स्वरूप बदलेंगी। टिकट में 40 फीसदी हिस्सेदारी देने को महिलाओं ने हाथों हाथ लिया है। महिलाओं के सम्मान के लिए कांग्रेस ने जो बीड़ा उठाया है, उसकी काफी प्रशंसा हो रही है। रैली में जुटी अभूतपूर्व भीड़ ने उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का बिगुल फूंक दिया है और विकल्प के रूप में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। रैली में पूर्वांचल के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। गोरखपुर की रैली प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed